Rajasthan

पाली पुलिस ने 55 लाख के मादक पदार्थ जब्त किए, तस्कर फरार.

Last Updated:March 30, 2025, 17:09 IST

Doda Smuggling : पाली पुलिस ने रात के अंधेरे में 80 किलोमीटर तक पीछा कर 55 लाख रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए. तस्कर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है.X
55
55 लाख रुपए का डोडा पोस्ट फिल्मी अंदाज में पुलिस टीम ने किया बरामद

हाइलाइट्स

पाली पुलिस ने 55 लाख के मादक पदार्थ जब्त किए80 किलोमीटर पीछा कर तस्करों की गाड़ियां पकड़ींतस्कर गाड़ियां छोड़कर फरार, तलाश जारी

पाली. रात का घुप्प अंधेरा… दो लग्जरी गाड़ी और उसमें रखे बड़े-बड़े बैग. बैग में कपड़े नहीं कुछ और ही था. इसी वजह से तो पुलिस की गाड़ियां पीछा कर रहीं थी. इन अपराधियों को लगा था कि वह अंधेरे का फायदा उठाकर निकल जाएंगे, लेकिन हमारी पुलिस कम है के. अंदाजा लगाकर पीछा शुरू कर दिया. रेस शुरू हो गई 80 किलोमीटर तक खूब धर्राटे काटती हुई रेस चली. आखिरकार पुलिस ने अफराधियों को पकड़ लिया, लेकिन जब खोला तो आंखें फटी की फटी रह गईं.

80 किलोमीटर तक पुलिस करती रही पीछादो लग्जरी कारों में मादक पदार्थ लेकर जा रहे तस्करों का पाली पुलिस ने पीछा किया. रात के अंधेरे में तस्करों ने गाड़ी दौड़ाई, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने भी करीब 80 किलोमीटर तक पीछा किया. तस्कर पकड़े जाने के डर से दोनों गाड़ियां अंधेरे में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने दोनों गाड़ियों में करीब 55 लाख रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए है. फिलहाल फरार तस्करों की तलाश जारी है.

सूचना पर पुलिस इस तरह लग गई तस्कारों के पीछेरोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने की माने तो रात को डांगियावास थाना पुलिस से सूचना मिली कि दो कारों में लाखों रुपए का मादक पदार्थ लेकर तस्कर रोहट की तरफ आ रहे है. ऐसे में वे अलर्ट हो गए. तस्करों का पीछा किया तो वे उन्हें चकमा देकर रोहट क्षेत्र के भाकरीवाला क्षेत्र की ओर कार लेकर भागे. दोनों थानों की पुलिस ने उनका पीछा जारी रखा. पकड़े जाने के डर से तस्कर भाकरीवाला गांव के निकट रात को मादक पदार्थों से भरी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए.

55 लाख रूपए कीमत के मिले अवैध मादक पदार्थपुलिस ने जब्त की दोनों क्रेटा कार की तलाशी ली तो उनमें 15 किलो 140 ग्राम अफीम और 504 किलो 350 ग्राम डोडा-पोस्त मिला. दोनों क्रेटा कार सहित मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई की. जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है.

First Published :

March 30, 2025, 17:09 IST

homerajasthan

दो लग्जरी गाड़ियां उसमें रखे काले बैग…80 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj