Rajasthan

हाईवे पर टायर फटा, कार पलटी, 8 लोग घायल, लापरवाही बनी बड़ी वजह

Last Updated:April 16, 2026, 11:28 IST

Summer Tyre Burst Safety : राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी अब सड़क हादसों का कारण बन रही है. पाली में हाईवे पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई और 8 लोग घायल हो गए. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में टायर अचानक फटने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में गाड़ी की सही देखभाल और सावधानी बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान में सूरज की तपिश अब जानलेवा साबित होने लगी है. पारा 40 डिग्री के पार है और सड़कें अंगारों की तरह दहक रही हैं. ऐसे में आपकी एक छोटी सी लापरवाही सफर को आखिरी सफर में बदल सकती है. ताजा मामला पाली जिले से सामने आया है, जहाँ नेशनल हाईवे पर अचानक टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अक्सर हम गाड़ी की सर्विसिंग और इंजन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन उन टायरों को भूल जाते हैं जिन पर पूरी जिंदगी टिकी होती है. आज की खास रिपोर्ट में जानिए कि गर्मी में टायर ‘टाइम बम’ क्यों बन जाते हैं और कैसे आप अपनी और अपने परिवार की जान बचा सकते हैं.

ज्यादातर लोग टायर में कम हवा होने पर तो तुरंत सुधार लेते हैं, लेकिन ‘ज्यादा हवा’ को नजरअंदाज कर देते हैं. टायर विशेषज्ञ मगराज कच्छवाहा का कहना है कि हाईवे पर चलते समय टायर और सड़क के घर्षण से हवा का दबाव (Pressure) अपने आप बढ़ जाता है. अगर टायर में पहले से हवा ज्यादा है, तो वह बढ़ते दबाव को झेल नहीं पाता और बम की तरह फट जाता है. सावधानी: छोटी गाडियों के लिए हवा का प्रेशर 30 से 32 के बीच ही रखें. बड़ी गाड़ियों में यह 35 तक हो सकता है, लेकिन किसी भी हाल में 35 से ऊपर हवा न भरवाएं.

एलाइनमेंट और बैलेंसिंग: सिर्फ हवा ही काफी नहींटायर विशेषज्ञ मगराज कच्छवाहा का कहना है कि ट्रिप पर निकलने से पहले सिर्फ हवा चेक करवाना पर्याप्त नहीं है. गाड़ी का एलाइनमेंट और बैलेंसिंग सही होना बेहद जरूरी है. अगर बैलेंसिंग बिगड़ी हुई है, तो टायर असमान रूप से घिसेंगे और तेज रफ्तार में गाड़ी अनियंत्रित हो सकती है. सफर से पहले एक बार अच्छे सर्विस सेंटर पर इसकी जांच जरूर करवाएं.

टायर की उम्र: दिखने में नए, पर अंदर से ‘सूखे’कई लोगों को यह भ्रम होता है कि उनकी गाड़ी कम चली है, इसलिए टायर नए हैं. लेकिन हकीकत यह है कि अगर टायर 4 से 5 साल पुराने हो चुके हैं, तो वे ‘सूख’ जाते हैं (Dry Rot). सूखे हुए टायर की रबर अपनी मजबूती खो देती है और गर्मी में हाईवे पर दौड़ते ही ब्लास्ट हो जाती है. खुद कैसे जांचें: टायर पर बारीक दरारें या ‘स्क्रेच’ दिख रहे हैं, तो समझ लें कि टायर सूख चुका है. इसे तुरंत बदलना ही समझदारी है.

सस्ते ‘चाइनीज’ टायरों का जानलेवा लालचटायर विशेषज्ञ मगराज कच्छवाहा का कहना है कि आजकल मार्केट में सस्ते चाइनीज टायरों की बाढ़ आई हुई है. ये टायर अक्सर पुराने टायरों को री-साइकिल करके या घटिया रबर से बनाए जाते हैं. सस्ते के चक्कर में लोग इन्हें लगवा तो लेते हैं, लेकिन ये टायर हाईवे की गर्मी और लोड बर्दाश्त नहीं कर पाते. पाली में हुआ हादसा हमें याद दिलाता है कि चंद रुपयों की बचत आपके पूरे परिवार की जान जोखिम में डाल सकती है. हमेशा भरोसेमंद ब्रांड के टायर ही इस्तेमाल करें.

हाल ही में हो चुका यह हादसा गौरतलब है कि पाली में रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई थी. हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 16, 2026, 11:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj