Entertainment

Pahalgam Terror Attack: ‘पाकिस्तान के लोग शांति चाहते..’ वाले बयान पर ट्रोल हुआ 49 साल का ये हीरो, अब दी सफाई

Last Updated:April 29, 2025, 15:47 IST

तमिल अभिनेता-निर्देशक विजय एंटनी ने एक बयान जारी कर अपनी ‘पाकिस्तानी शांति चाहते हैं’ वाले रिमार्क्स पर स्पष्टीकरण दिया है. अब नए बयान में उन्होंने मुश्किल समय में एकता पर जोर दिया है.
'पाकिस्तान के लोग शांति चाहते..' वाले बयान पर ट्रोल हुआ 49 साल का ये हीरो

हाइलाइट्स

विजय एंटनी को ‘पाकिस्तानी शांति और खुशी चाहते हैं’ वाले रिएक्शन को लेकर हुए ट्रोउन्होंने एकता और शांति के बारे में अपने बयान पर अब सफाई दी हैउनका ये बयान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद आया है

नई दिल्लीः तमिल अभिनेता-निर्देशक विजय एंटनी को पहलगाम हमले की निंदा करते हुए ‘हमारे जैसे पाकिस्तानी भी शांति और खुशी चाहते हैं’ वाली रिएक्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. काफी ट्रोल्स का शिकार होने के बाद अब अभिनेता ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया को स्पष्ट करने के लिए एक नया बयान जारी किया है. उन्होंने जिक्र किया कि एकता के बारे में नया बयान उन लोगों के लिए था जिन्होंने उनके पिछले संदेश को गलत समझा था.

अभिनेता का पुराना बयान22 अप्रैल को पहलगाम हमले के कुछ दिनों बाद विजय एंटनी ने एक बयान साझा किया. उन्होंने अंग्रेजी में लिखे उनके नोट में लिखा था, जिसमें उन्होंने बयां किया, ‘कश्मीर में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. यह हम सभी भारतीयों के लिए एक दर्दनाक क्षण है.’ आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लोग भी खुशी चाहते हैं. साथ ही, हमें पाकिस्तान में 50 लाख भारतीयों के बारे में भी चिंतित होना चाहिए, जो हमारे जैसे पाकिस्तानियों के साथ शांति और खुशी चाहते हैं. आइए नफरत के बजाय प्यार और मानवता को चुनें.’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj