फ्लाइट पकड़ने वाले ध्यान दें, दिल्ली एयरपोर्ट पर 120 उड़ानें लेट, सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी

Last Updated:November 07, 2025, 09:22 IST
आईजीआई एयरपोर्ट की फाइल फोटो.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई. इस कारण करीब 120 उड़ानें की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावति हुई. हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) प्रणाली में आई खराबी से हाहाकार मच गया है और अधिकारी तत्काल समाधान के लिए जुटे हैं. सूत्रों के अनुसार यह समस्या गुरुवार शाम से चली आ रही है, जिसके चलते हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा IGIA प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानें संचालन करता है. यहां से हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. सूत्रों ने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रकों को उड़ान योजनाएं (फ्लाइट प्लान्स) स्वचालित रूप से प्राप्त नहीं हो पा रही हैं. समस्या की जड़ ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में है, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) को जानकारी प्रदान करता है. AMS ही उड़ानों की योजनाओं को तैयार करने का काम करता है. एक सूत्र ने कहा कि AMSS में खराबी के कारण AMS ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे फ्लाइट प्लान्स का डेटा प्रभावित हो गया है.
परिणामस्वरूप, एटीसी उपलब्ध डेटा के आधार पर उड़ान योजनाओं को मैनुअली तैयार करने को मजबूर हैं. यह प्रक्रिया समय लेने वाली है, जिससे उड़ानों में देरी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हो चुकी हैं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्थान उड़ानों में औसतन 50 मिनट की देरी दर्ज की गई है. आगमन वाली उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है, जिससे हवाई अड्डे पर हवाई यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है.
यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह गड़बड़ी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. कई उड़ानें एक-दूसरे से टकराने से बचने के लिए रनवे पर इंतजार कर रही हैं, जबकि टर्मिनल्स पर इकट्ठे हो रहे यात्री चिंता में हैं. एक यात्री ने कहा कि मैं मुंबई जा रही फ्लाइट का इंतजार कर रही हूं, जो एक घंटे से ज्यादा लेट है. कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही. एयरलाइंस कंपनियां भी इस समस्या से जूझ रही हैं और कुछ ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं की कोशिश की है लेकिन मैनुअल प्रक्रिया के कारण राहत सीमित है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी टीम पूरे जोर-शोर से समस्या का समाधान कर रही है. एक अधिकारी ने बताया कि हम जल्द से जल्द AMSS को ठीक करने पर काम कर रहे हैं, ताकि सामान्य संचालन बहाल हो सके.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 07, 2025, 08:47 IST
homenation
फ्लाइट पकड़ने वाले ध्यान दें, IGI पर 120 उड़ानें लेट, सर्वर में गड़बड़ी


