Rajasthan
शिक्षा पर संकट! किशनगढ़ बास कन्या कॉलेज खंडहर में बदला, 4.50 करोड़ की योजना फेल – हिंदी

शिक्षा पर संकट! किशनगढ़ बास कन्या कॉलेज हुआ खंडहर, 4.50 करोड़ की योजना फेल
Alwar Ground Report: किशनगढ़ बास क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा के लिए बना राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ा है. दयालपुर गांव में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो मंजिला भवन का उपयोग शुरू नहीं हो सका है. भवन के शीशे टूट चुके हैं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है. वर्तमान में 200 से अधिक छात्राएं अस्पताल की धर्मशाला में सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई कर रही हैं. जगह की कमी और सुविधाओं के अभाव से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कॉलेज प्रशासन सुरक्षा और बाउंड्री वॉल न होने का कारण बताकर भवन में शिफ्टिंग नहीं कर रहा है. इससे करोड़ों का भवन खंडहर में बदलता जा रहा है.




