Health

Uric Acid Home Remedy: यूरिक एसिड कंट्रोल करने का रामबाण उपाय, धनिया पत्ते की चटनी

Uric Acid Ke Liye Gharelu: यूरिक एसिड एक तरह का गंदा पदार्थ है, जो शरीर में प्यूरीन नाम के प्रोटीन के टूटने से बनता है. आमतौर पर लिवर इसे छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकाल देता है. लेकिन जब शरीर में इसका स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों में जमने लगता है. इससे गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या युवाओं में भी बढ़ रही है. पुरुषों में यूरिक एसिड का लेवल 7 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में 6 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक होना चिंता का विषय होता है. अच्छी बात ये है कि इसे घरेलू उपायों से भी कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो धनिया की चटनी आपके लिए मददगार हो सकती है.

यूरिक एसिड कंट्रोल करने का घरेलू तरीका

यूरिक एसिड में धनिया की चटनी के फायदेहरी धनिया में कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. दरअसल, इसके सेवन से पेशाब की मात्रा बढ़ती है, जिससे यूरिक एसिड आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है.

धनिया की चटनी बनाने की सामग्री

1 कप धनिया पत्तीआधा कप पुदीना पत्ती1 इंच अदरक1 छोटा चम्मच नींबू का रस1/4 चम्मच हींगहरी मिर्च (स्वाद अनुसार)नमक (स्वाद अनुसार)

बनाने की विधिसबसे पहले धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें. फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हींग और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें. आप इसे मिक्सर में पीस सकते हैं, लेकिन सिलबट्टे पर पीसने से इसका स्वाद और भी अच्छा होता है.

खाने का सही तरीकायूरिक एसिड कम करने के लिए इस चटनी को रोज सुबह और शाम खाने के साथ लें. यह दाल, रोटी और सलाद के साथ खाने पर ज्यादा फायदेमंद होती है. नियमित सेवन से बेहतर रिजल्ट दिखता है.

FAQ

यूरिक एसिड को जल्दी कैसे कंट्रोल करें?ज्यादा पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, प्यूरीन वाले फूड कम करें और रोज हल्की एक्सरसाइज करें.

यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?हरी सब्जियां, फल, धनिया, खीरा, टमाटर और लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स फायदेमंद होते हैं.

कौन-सी चीजें यूरिक एसिड बढ़ाती हैं?रेड मीट, शराब, तला-भुना खाना, ज्यादा दालें और पैक्ड फूड यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं.

क्या पानी पीने से यूरिक एसिड कम होता है?हां, ज्यादा पानी पीने से शरीर से यूरिक एसिड पेशाब के जरिए बाहर निकलने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj