Health

वेट लॉस और फैट लॉस में क्या अंतर है, कैसे पता करें कि आपको सबसे पहले किसपर फोकस करना है, तभी बदलेगी फिटनेस

Last Updated:April 22, 2026, 22:06 IST

Fat Loss Vs Weight Loss: फिटनेस शुरू करते समय लोग अक्सर वेट लॉस और फैट लॉस को एक ही मान लेते हैं, जबकि दोनों में बड़ा फर्क है. डायटीशियन और पिलेट्स इंस्ट्रक्टर दर्शन जोशी के मुताबिक, सही लक्ष्य चुनने से ही बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.वेट लॉस और फैट लॉस में क्या अंतर है, कैसे पता करें कि आपको सबसे पहले किसपर...Zoomवेट लॉस और फैट लॉस.

आजकल फिटनेस की दुनिया में लोग अक्सर वेट लॉस और फैट लॉस को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों में बड़ा अंतर है. वजन मशीन पर नंबर कम होना हमेशा बेहतर फिटनेस का संकेत नहीं होता. कई बार शरीर का वजन घटता है, लेकिन उसमें पानी या मसल्स भी शामिल होते हैं. ऐसे में असली बदलाव समझना जरूरी है. डायटीशियन और पिलाटे ट्रेनर दर्शन जोशी के अनुसार, अगर सही लक्ष्य चुना जाए, तभी फिटनेस में स्थायी और हेल्दी बदलाव देखने को मिलता है.

दर्शन जोशी बताती हैं कि वेट लॉस का मतलब है शरीर का कुल वजन कम होना. इसमें फैट, पानी, मसल्स और शरीर के अन्य तत्व भी शामिल हो सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति अचानक बहुत कम खाना शुरू कर दे, ज्यादा पसीना निकाले या क्रैश डाइट अपनाए, तो वजन मशीन पर नंबर तेजी से नीचे जा सकता है. लेकिन इसका मतलब जरूरी नहीं कि शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हुई हो.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj