Rajasthan

ब्रिटिश परंपरा अब भी जीवित: जोधपुर के रणबंका पैलेस में हुई क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी

Last Updated:December 06, 2025, 13:21 IST

Jodhpur Cake Mixing Ceremony at Ranbanka Palace: जोधपुर के रणबंका पैलेस में ब्रिटिश काल से चली आ रही केक मिक्सिंग परंपरा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई. ड्राई फ्रूट्स और वाइन को मिलाकर एक महीने बाद पारंपरिक प्लम केक तैयार किया जाएगा. पर्यटक इस अनोखी सेरेमनी का खूब आनंद ले रहे हैं और होटल बुकिंग्स में तेजी आ गई है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. दिसंबर की ठंडक के साथ ही देशभर में क्रिसमस की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है. होटल्स और रिसॉर्ट्स में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का दौर शुरू हो जाता है. जोधपुर के प्रसिद्ध रणबंका पैलेस में भी रविवार को इस सदियों पुरानी ब्रिटिश परंपरा को निभाते हुए खास आयोजन किया गया. जिसमें पर्यटकों और होटल स्टाफ ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस आयोजन के साथ ही जोधपुर में क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न का माहौल बन गया है.

क्रिसमस से लगभग 30–45 दिन पहले की जाने वाली यह सेरेमनी ब्रिटिश काल से शुरू हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य ड्राई फ्रूट्स को लिकर या वाइन में प्रिज़र्व करना होता है.इससे क्रिसमस पर बनने वाला पारंपरिक प्लम केक विशेष स्वाद और महक वाला तैयार हो सके. जोधपुर के रणबंका पैलेस में यह सेरेमनी रॉयल स्टाइल में आयोजित की गई. जहां विदेशी और स्थानीय पर्यटक पारंपरिक पोशाकों में शामिल हुए. वातावरण क्रिसमस की खुशियों से सराबोर नजर आया.

ड्राई फ्रूट्स और वाइन से होती है महीने भर की तैयारीसेरेमनी में विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और सामग्री का मिश्रण तैयार किया गया.

इनमें काजू. बादाम. पिस्ता. किशमिश. खजूर. चेरी. जिंजर पील और ऑरेंज पील शामिल थे. इन सभी को वाइन और लिकर के साथ मिलाया गया. होटल प्रबंधन के अनुसार इन्हें लगभग एक महीने तक भिगोकर रखा जाएगा. 23–24 दिसंबर को इन्हीं सामग्रियों से शानदार प्लम केक तैयार किया जाएगा. जिसे क्रिसमस और न्यू ईयर पर मेहमानों को परोसा जाएगा. यह प्रक्रिया केक में बेहतरीन फ्लेवर लाने के लिए जरूरी होती है.

पर्यटकों के लिए खास पैकेज और बढ़ती बुकिंग्सरणबंका पैलेस के डिप्टी जनरल मैनेजर शैय्यद ने बताया कि होटल में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं. “इस बार बुकिंग्स शानदार चल रही हैं और पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनता है. केक मिक्सिंग सेरेमनी हमारे होटल की पहचान बन चुकी है.” जोधपुर में क्रिसमस वीक के दौरान होटलों में खास सजावट. लाइव म्यूजिक. थीम-बेस्ड डिनर और आकर्षक एक्टिविटीज़ की तैयारियाँ भी जोरों पर हैं. जिससे जोधपुर का पर्यटन व्यवसाय नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा.

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 06, 2025, 13:21 IST

homerajasthan

ब्रिटिश परंपरा अब भी जीवित: जोधपुर के रणबंका पैलेस में हुई क्रिसमस केक…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj