Oppo Find X9 की कीमत पर बड़ा डिस्काउंट, Flipkart पर बैंक ऑफर के साथ ₹11,000 से ज्यादा की बचत!

अगर आप कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Oppo Find X9 पर मिल रहा Flipkart का ऑफर आपके काम का हो सकता है. कंपनी ने इस फोन को भारत में ₹84,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन अभी Flipkart पर इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठाने पर फोन पर ₹11,000 से ज्यादा की बचत हो सकती है. हालांकि, इस तरह के ऑफर्स सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए ऑफर की उपलब्धता खरीदारी के समय जरूर चेक करनी चाहिए.
Oppo Find X9 की भारत में आधिकारिक कीमत ₹84,999 है. फ्लिपकार्ट पर फिलहाल यह फोन ₹77,995 में लिस्टेड है. यानी सीधे तौर पर इसकी कीमत पर ₹7,004 की कटौती मिल रही है.
इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकता है. इन सभी ऑफर्स का फायदा मिलने पर कुल बचत ₹11,000 से ज्यादा हो सकती है.
Oppo Find X9 के स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो फाइंड X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1.5K रेजोलूशन (2760×1256 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है. पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7,025mAh बैटरी दी गई है. फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसके अलावा 10W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है.
कैमरा भी फ्लैगशिप लेवल का
फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X9 में Hasselblad ट्यूनिंग के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें Sony LYT-808 सेंसर वाला 50MP मेन कैमरा f/1.6 अपर्चर और OIS के साथ है. इसके साथ 50MP Samsung JN5 अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है.
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. ऐसे में बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप चिपसेट और कैमरा सेटअप के साथ Oppo Find X9 पर मौजूदा Flipkart ऑफर इसे खरीदारी के लिए चर्चा में ला सकता है.



