Italy PM Giorgia Meloni Charm : Macron to elon musk | मेलोनी इतनी चार्मिंग क्यों हैं! बड़े से बड़ा नेता भी करने लगता है सजदा

Last Updated:April 24, 2026, 20:52 IST
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जिस अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाती हैं, वहां छा जाती हैं. मेलोनी जितनी अपनी सख्त राजनीति के लिए जानी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके ‘मैग्नेटिक चार्म’ की होती है. आलम ये है कि दुनिया का कोई भी कोना हो या कोई भी बड़ा समिट, मेलोनी की मौजूदगी वहां की पूरी लाइमलाइट लूट लेती है. बड़े से बड़े दिग्गज नेता भी उनके सामने आते ही किसी कद्रदान की तरह बर्ताव करते नजर आते हैं. कोई घुटनों पर बैठ जाता है तो कोई उनकी खूबसूरती के कसीदे पढ़ने लगता है.
हाल ही में मेलोनी की तस्वीर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ वायरल हो रही हैं. जिसमें वो अपने चिर-परिचित अंदाज में निकोस को गले लगाते हुए उनका हालचाल पूछती दिख रही हैं.
मेलोनी के चार्म का सबसे बड़ा सबूत तब मिल जब अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा उनके स्वागत में अपने घुटनों पर बैठ गए. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आग की तरह फैल गई. लोग ये कहते दिखाई दिए कि ये सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि मेलोनी का वो व्यक्तित्व है जो सामने वाले को उनका कायल बना देता है.
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क और मेलोनी की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. दोनों के बीच का ‘आई कॉन्टैक्ट’ और मस्क की मुस्कुराहट ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या मस्क भी मेलोनी के प्रशंसक बन गए हैं?
Add as Preferred Source on Google
मिस्र में आयोजित ‘पीस 2025’ समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तो मंच से ही मेलोनी की खूबसूरती की तारीफ कर डाली. ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अगर मैं कहूं कि आप बेहद खूबसूरत हैं, तो आप बुरा तो नहीं मानेंगी? क्योंकि सच में आप हैं’.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मेलोनी को गाल पर किस करना हो या ब्रिटिश PM ऋषि सुनक के साथ उनकी खिलखिलाती हुई तस्वीरें, ये सब गवाह हैं कि मेलोनी सिर्फ इटली की नेता नहीं, बल्कि ग्लोबल पॉलिटिक्स की ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ हैं.
G7 समिट के दौरान पूर्व ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और मेलोनी की बॉन्डिंग किसी रॉकस्टार जोड़ी की तरह नजर आई. स्वागत समारोह के दौरान दोनों की खिलखिलाती और हंसी-मजाक करती तस्वीरों ने यह साबित कर दिया कि मेलोनी जिस महफिल में जाती हैं, वहां का माहौल खुशनुमा बना देती हैं.
इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या निजी मुलाकात, मेलोनी का आत्मविश्वास और उनकी बॉडी लैंग्वेज हमेशा नेतृत्व की एक अलग छाप छोड़ती है. नेतन्याहू जैसे टफ इमेज मेनटेन करने वाले नेता के साथ भी उनकी कूटनीतिक ट्यूनिंग बेहद सहज नजर आती है.
First Published :
April 24, 2026, 20:52 IST



