राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: सोना-चांदी के दाम फिर बढ़े! उदयपुर में चांदी 1,62,000 पर, जानें जयपुर में सोना के भाव

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में सोने और चांदी के दाम में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. सर्राफा बाजारों में पिछले कुछ दिनों से कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. बुधवार को चांदी के दामों में सबसे बड़ा उछाल देखा गया, शुद्ध चांदी की कीमत 3,000 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई. चांदी की 1,60,100 रुपए प्रति किलो कीमत रही. वहीं 18 कैरेट चांदी के भाव की बात करें तो यह 1,59,000 रुपए रहा.
वहीं, सोने की बात करें तो बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 23 कैरेट जेवराती सोना 1,22,400 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,17,300 रुपए जीएसटी समेत रहा. मंगलवार की तुलना में सोना 1,000 रुपए महंगा हो गया है, जबकि चांदी के दामों में 3,000 रुपए की तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है. मंगलवार को शुद्ध चांदी की कीमत 1,57,050 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,500 रुपए थी.
प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राज्य के प्रमुख शहरों में बुधवार को सोने-चांदी के भावों में मामूली अंतर देखने को मिला. जयपुर में शुद्ध चांदी 1,60,500 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. जोधपुर में शुद्ध चांदी 1,60,200 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,27,400 रुपए रहा. अजमेर में शुद्ध चांदी के दाम 1,60,000 रुपए जबकि सोना 1,27,600 रुपए रहा. वहीं कोटा में चांदी 1,60,200 रुपए और सोना 1,27,600 रुपए रहा. जबकि उदयपुर में शुद्ध चांदी के भाव 1,62,000 रुपए तक पहुंचे, वहीं 24 कैरेट सोना 1,27,500 रुपए रहा. राज्य के सभी बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में बहुत ही हल्का अंतर देखा गया,
वेडिंग सीजन ने बढ़ाई बाजार में रौनक
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि वेडिंग सीजन के चलते सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है .उन्होंने बताया कि कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं. सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक कम वजन के डिजाइनों और किफायती विकल्पों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.



