Sports

IND vs NZ ODI Series: एक शेर तो दूसरा सवा शेर, न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों की सुनामी लाते हैं रोहित-कोहली, आंकड़े देख थर्रा उठेंगे कीवी गेंदबाज

Last Updated:January 10, 2026, 21:50 IST

Rohit Sharma Virat Kohli Record vs New Zealand in ODIs: रोहित शर्मा और विराट कोहली जिस शानदार फॉर्म में हैं और उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जो रिकॉर्ड है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी वनडे सीरीज में कीवी गेंदबाजों की शामत आने वाली है. इन दोनों दिग्गजों का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में आग उगलता है.NZ के खिलाफ रनों की सुनामी लाते हैं RO-KO, आंकड़े देख थर्रा उठेंगे कीवी गेंदबाजरोहित शर्मा और विराट कोहली का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 11 जनवरी से बीसीए स्टेडियम, कोटांबी, वडोदरा में होगा. शुभमन गिल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, जो टीम की कमान संभालेंगे. वडोदरा में होने वाले पहले मुकाबले में सबकी नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली हैं, जो इन दिनों रनों का अंबार लगा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल के अंत में हुई वनडे सीरीज और इसके बाद घरेलू क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में RO-KO की जोड़ी ने जमकर रन बरसाए. अपनी इसी लय को बरकरार रखते हुए ये दोनों दिग्गज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने उतरेंगे. दोनों का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड जबरदस्त है.

पिछली सीरीज में साउथ अफ्रीका को धूल चटाने वाली भारतीय टीम पहला मैच जीत सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों का इंतजार है. आइए देखते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा प्रदर्शन रहा है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड.

कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 से 2025 के बीच 31 वनडे की 29 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1073 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 147 है. रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था. इस मैच में उन्होंने 76 रन की पारी खेल भारत को चैंपियन बनाया था.

प्रैक्टिस में शानदार लय में नजर आए रोहित-कोहली.

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे हैं. उनकी फॉर्म और फिटनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. रोहित की फॉर्म पहले भी उनके साथ थी, लेकिन वे शुरुआती ओवरों में तेज खेलने की कोशिश करते थे. बदलाव यह है कि रोहित अब 2019 वाले रोहित नजर आ रहे हैं, जो लंबी पारियां खेलने के लिए मशहूर थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वाली सीरीज के दौरान दिखी फॉर्म की उम्मीद रहेगी.

कोहली तो रोहित से भी बेहतरकीवी टीम के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड रोहित से भी बेहतर है. विराट कोहली ने 2010 से 2025 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 33 मैचों में 6 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1657 रन बनाए हैं. विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 रन रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि, कोहली प्रचंड फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे. रोहित और विराट की फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए सीरीज आसान नहीं होने वाली है. दोनों दिग्गज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने को बेताब होंगे.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

January 10, 2026, 21:50 IST

homecricket

NZ के खिलाफ रनों की सुनामी लाते हैं RO-KO, आंकड़े देख थर्रा उठेंगे कीवी गेंदबाज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj