ENG vs NZ: कौन है 22 साल का ये स्टार? ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के लिए करेगा डेब्यू, अचानक चमकी किस्मत

होमखेलक्रिकेट
कौन है 22 साल का ये स्टार? ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के लिए करेगा डेब्यू
Last Updated:June 17, 2026, 00:17 IST
Who is James Rew making debut for england: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ की जगह अब 22 साल के युवा खिलाड़ी James Rew इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं.जेम्स रेव ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के लिए करेंगे डेब्यू.
नई दिल्ली. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ की जगह अब 22 साल के युवा खिलाड़ी James Rew इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. जेमी स्मिथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं, जिससे अचानक जेम्स रीव की किस्मत चमक गई है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है.
काउंटी क्रिकेट से कमाया नामलंदन में जनवरी 2004 में जन्मे James Rew पिछले कुछ समय से घरेलू काउंटी क्रिकेट में समरसेट के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दमदार प्रदर्शन का इनाम अब उन्हें इंग्लैंड की नेशनल टीम में शामिल करके दिया गया है. James Rew 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, जहां टीम फाइनल तक पहुंची थी. उन्होंने उस टूर्नामेंट के 9 मैचों में 40 की औसत से 200 रन बनाए थे. James Rew साल 1939 में डेनिस कॉम्पटन के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले सबसे युवा अंग्रेज खिलाड़ी बने हैं.
साल 2023 उनके करियर के लिए सबसे बेहतरीन रहा. उन्होंने समरसेट के मुख्य विकेटकीपर के रूप में अपनी जगह पक्की की और काउंटी चैंपियनशिप में 1000 से ज्यादा रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े, जिसमें हैंपशायर के खिलाफ 221 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल थी.
A double congratulations are in order…
Firstly, to Jamie Smith and his partner on the safe arrival of their baby girl this morning.
And secondly, to James Rew – who will be making his Test debut and wearing the gloves in Jamie’s absence.
We wish you both all the best ❤️



