Wedding Season: नए साल में 81 दिन बजेगी शहनाई! 4 फरवरी से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त, जनवरी रहेगा पूरी तरह सूना

Last Updated:December 13, 2025, 19:27 IST
January Me Shadi Muhurat : नया साल शादी-विवाह के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. हालांकि साल की शुरुआत कुछ फीकी रहेगी क्योंकि जनवरी महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है. साल के पहले महीने यानी जनवरी में न तो बैंड बजेगा, न बारात निकलेगी और न ही मंडप सजेंगे. 4 फरवरी से शादियों की धूम रहेगी.
नए साल में शादियों के लिए 81 मुहर्त है.जनवरी पूरी तरह सुना रहेगा
बाड़मेर. नया साल शादी-विवाह के लिहाज से खास रहने वाला है. साल 2025 में कुल 81 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. इनमें से 63 शुभ दिन जुलाई महीने तक ही मिल जाएंगे. हालांकि साल की शुरुआत कुछ फीकी रहेगी क्योंकि जनवरी महीने में एक भी सावा नहीं है. जनवरी में न बैंड बजेगा, न बारात निकलेगी और न ही शादी के मंडप सजेंगे.
साल के पहले महीने जनवरी में किसी भी प्रकार का विवाह मुहूर्त नहीं है. ज्योतिषीय कारणों के चलते इस दौरान मांगलिक कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे. इस वजह से जनवरी में शादी-विवाह से जुड़े बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिलेगी.
4 फरवरी से शादियों की गूंज, सालभर रहेंगे 81 मुहूर्त4 फरवरी से हालात पूरी तरह बदल जाएंगे. इसी दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे और शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार साल 2025 में कुल 81 दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं. इनमें से 63 शुभ दिन फरवरी से जुलाई के बीच ही पड़ेंगे. यानी साल का पहला हिस्सा शादी-विवाह के लिहाज से सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगा.
शुक्र ग्रह के उदय के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्यबाड़मेर के गांव गुरु पंडित ओमप्रकाश जोशी के अनुसार शुक्र ग्रह के अस्त रहने के कारण जनवरी में विवाह मुहूर्त नहीं है. 3 फरवरी तक शुक्र ग्रह अस्त रहेगा. 4 फरवरी को शुक्र के उदय के साथ ही विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. फरवरी से जुलाई तक हर महीने लग्न और सावे रहेंगे, जिससे मैरिज गार्डन, होटल, टेंट हाउस और कैटरिंग जैसे कारोबारों में भी रौनक लौट आएगी.
साल 2025 में इन दिनों रहेंगे विवाह मुहूर्तपंडित ओमप्रकाश जोशी के अनुसार फरवरी में 4 से 8 फरवरी और 10 से 16 फरवरी तक विवाह मुहूर्त रहेंगे. मार्च में 3 से 14 मार्च तक सावे रहेंगे. अप्रैल में 15, 20, 21 और 25 से 30 अप्रैल तक विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे. मई में 1 मई, 3 से 9 मई और 12 से 14 मई तक सावे रहेंगे. जून में 19 से 30 जून तक विवाह मुहूर्त होंगे. जुलाई में 1, 2, 6, 7, 8, 11 और 12 जुलाई को शुभ योग बनेंगे. इसके बाद नवंबर में 20, 21, 24 से 27 और 30 नवंबर को तथा दिसंबर में 1 से 6 और 9 से 13 दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
December 13, 2025, 19:27 IST
homedharm
नए साल में 81 दिन बजेगी शहनाई; इस खास दिन से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त!



