Entertainment

ओरी कैसे छापते हैं करोड़ों? खोले कमाई के राज, 1 रील से कमाते हैं 76 लाख, शादी में जाने की फीस उड़ा देंगे होश!

Last Updated:June 17, 2026, 16:25 IST

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इंटरनेट पर हमेशा एक ही सवाल घूमता है कि ‘ओरी आखिर कमाते कैसे हैं और उनका पेशा क्या है?’ अब ओरी ने खुद एक पॉडकास्ट में अपनी बंपर कमाई के बारे में बताया है. उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने अपने पर्सनल ब्रांड को एक बड़े बिजनेस में बदल दिया है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड स्टार्स के खास दोस्त माने जाने वाले ओरी एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय से लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर ओरी करते क्या हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है. अब खुद ओरी ने एक पॉडकास्ट में अपनी कमाई और बिजनेस मॉडल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. फोटो साभार- @orry/Instagram

ओरी हाल ही में काव्या कर्नाटका के पॉडकास्ट ‘लर्न बाय केके क्रिएट’ में मेहमान बनकर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने अपनी कमाई को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए. ओरी ने बताया कि उनकी आमदनी का एक बहुत बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट से आता है. उन्होंने दावा किया, ‘पिछले महीने मैंने सिर्फ एक डील यानी सिर्फ एक रील बनाने के लिए 76 लाख रुपये चार्ज किए थे.’ फोटो साभार- @orry/Instagram

पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने बताया कि सोशल मीडिया डील्स के अलावा उनकी कमाई का मुख्य जरिया इवेंट्स और ‘पेड फ्रेंडशिप’ हैं. आसान शब्दों में कहें तो लोग ओरी को अपने प्राइवेट इवेंट्स जैसे बर्थडे पार्टी, लंच, डिनर या शादियों में बुलाने के लिए मोटी रकम देते हैं. फोटो साभार- @orry/Instagram

Add as Preferred Source on Google

ओरी ने बताया कि वे किसी भी प्राइवेट फंक्शन में शामिल होने के लिए 15 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. इस पर बात करते हुए ओरी ने कहा, ’15 से 25 लाख रुपये में आप मुझे लंच या डिनर के लिए बुला सकते हैं. मैं आपकी शादी या बर्थडे में आऊंगा. वहां आकर मैं लोगों को ऐसा भाषण दूंगा जैसे हम बचपन के दोस्त हों. मैं आपकी पार्टी में रुकूंगा, आपके माता-पिता के साथ शॉट्स पीऊंगा और आप जिससे चाहेंगे उससे मिलूंगा. यह एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे आप पैसों से खरीद सकते हैं.'<br />यही वजह है कि उनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. फोटो साभार- @orry/Instagram

बातचीत के दौरान ओरी ने अपने मशहूर सिग्नेचर पोज का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि भारत में पोज के लिए सबसे ज्यादा पहचान रखने वाले दो लोग हैं. एक शाहरुख खान और दूसरे वह खुद. ओरी का यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है. फोटो साभार- @orry/Instagram

इतनी भारी-भरकम कमाई के बावजूद ओरी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद प्यारा सच भी बताया. उन्होंने कहा कि वे आज भी पैसों के मामले में काफी पारंपरिक हैं. वे अपनी सारी कमाई अपने मम्मी-पापा को सौंप देते हैं और वही उनका पूरा फाइनेंस संभालते हैं. ओरी ने हंसते हुए कहा कि वे इस आदत से कभी नहीं छोड़ना चाहते. फोटो साभार- @orry/Instagram

ओरी के इंस्टाग्राम पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वे अक्सर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ पार्टी करते नजर आते हैं. जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, निशा देवगन सहित कई सितारों के साथ उनकी दोस्ती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में चेयरपर्सन ऑफिस में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है. फोटो साभार- @orry/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj