Rajasthan

बूंदी में ट्रक ने पैदल यात्रियों को कुचला, दो लोगों की मौत और 9 लोग घायल, लोगों ने ट्रक को आग को लगाई आग

Last Updated:January 04, 2026, 17:01 IST

बूंदी के कोटा-दोसा मेगा हाईवे पर मंगलवार को एक रुई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पैदल यात्रियों को कुचल गया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हुए. गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और हाईवे जाम कर प्रशासन को बुलाने की मांग की. घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ख़बरें फटाफट

कोटा-दोसा मेगा हाईवे पर ट्रक हादसा, बूंदी में दो की मौत नौ घायलबूंदी में अनियंत्रित ट्रक ने पैदल यात्रियों को कुचला 2 लोगों की मौत

बूंदी. कोटा-दोसा मेगा हाईवे के पापड़ी क्षेत्र के पास मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि एक रुई से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया. जिसके बाद हाईवे पर चल रहे पैदल यात्रियों को कुचल दिया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, ट्रक के नियंत्रण खोने के बाद यह पैदल यात्रियों की ओर बढ़ा और उन्हें कुचलते हुए पलट गया. मौके पर भारी चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.  कई घायल यात्रियों को तुरंत स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. घायल यात्रियों को तत्काल कोटा के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ट्रक के नीचे और कोई यात्री दबा हुआ तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया, गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल तैनात किया और यातायात को अन्य मार्गों से मोड़ दिया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे जाम कर कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की. घटना की जानकारी मिलने पर कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, वहीं सीडीएम ने स्वयं घटना स्थल का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ. स्थानीय लोग और यात्री इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Bundi,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 17:01 IST

homerajasthan

कोटा-दोसा मेगा हाईवे पर ट्रक हादसा, बूंदी में दो की मौत नौ घायल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj