शादी के महज 2 दिन बाद ही दूल्हे की हुई मौत, घर के बाहर डंपर ने कुचल डाला, पूरे गांव में मच गया कोहराम

Last Updated:April 21, 2026, 15:18 IST
Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले के खेड़ा गांव में आज हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक की महज दो दिन पहले शादी हुई थी. उसे डंपर ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. अभी तक शादी की रस्में भी पूरी नहीं हुई कि उससे पहले दूल्हे की मौत हो गई. दूल्हे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. हादसे के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है. 
हादसे के समय किशनलाल की बहन की शादी के लिए मायरा भरा जा रहा था.
चित्तौड़गढ़. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के बेगू उपखंड इलाके में ट्रेलर की टक्कर से 19 साल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के शिकार हुए युवक की महज 2 दिन पहले ही शादी हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया. शादी के बाद अभी तक घर में लगे टैंट आदि भी उतर नहीं पाए थे उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. गांव में इस हादसे के बारे में जिस किसी ने भी सुना वह सन्न रह गया.
जानकारी के अनुसार यह हादसा बेगू इलाके के मोतीपुरा पंचायत के बड़ा खेड़ा गांव में मंगलवार को सुबह हुआ. यहां ट्रेलर की टक्कर लग जान से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान किशनलाल के रूप में हुई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिला. हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. युवक की हालत देखकर वे आक्रोशित हो गए. बाद में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इस पर पारसोली थाना पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे
बहन की शादी के मायरा का कार्यक्रम चल रहा थापुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयान किया. बाद में ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को वहां से उठवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. कि.शनलाल की शादी 19 अप्रैल को ही हुई थी. मंगलवार को उसकी बहन की शादी के मायरा का कार्यक्रम चल रहा था. तभी किसी चीज की जरुरत पड़ने पर किशनलाल दौड़ कर जाने लगा.
घर के बाहर ही डंपर की चपेट में आ गयाउसी दौरान घर के बाहर ही वह डंपर की चपेट में आ गया. यह डंपर बजरी से भरा हुआ था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बजरी के डंपर्स की भारी आवक जावक रहती है. वे बेलगाम सरपट दौड़ते हैं और उनको कोई रोकने टोकने वाला नहीं है. बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं ग्रामीण मृतक युवक के बदहवाा हो चुके परिजनों को संभालने में जुटे हैं
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan
First Published :
April 21, 2026, 15:18 IST



