दो देश जहां पेट्रोल अब भी मिल रहा कौड़ियों के दाम पर, पहले तो मिलता था बिल्कुल मुफ्त

होमताजा खबरनॉलेज
दो देश जहां पेट्रोल अब भी मिल रहा कौड़ियों के दाम, पहले मिलता था बिल्कुल मुफ्त
Last Updated:May 15, 2026, 12:25 IST
जब ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में तेल के दामों में आग लगी हुई है तो दो देश ऐसे भी हैं, जहां लोगों को तेल अब भी करीब करीब मुफ्त जैसा ही मिल रहा है यानि इतने कम रेट पर कि विश्वास ही नहीं करेंगे. कौन हैं ये दोनों देश. पहले तो इन दोनों देशों अपनी गाड़ी का तेल टैंक लोग मुफ्त में फुल कराते थे बदले में देते थे पेट्रोल पंप कर्मचारी को एक छोटी सी टिप.
ख़बरें फटाफट
ये बात बिल्कुल सही है कि जब दुनिया में ईरान युद्ध के कारण तेल के दामों में आग लगी है तो दुनियाभर के देशों में उसके दाम बढ़ रहे हैं. हर जगह तेल के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है. ऐसे में दो देश ऐसे भी हैं, जो अपने लोगों को करीब मुफ्त में ही तेल दे रहे है. करीब मुफ्त का मतलब बहुत कम कीमत पर. ऐसी कीमत आप विश्वास ही नहीं करेंगे.
क्या आप उन दो देशों के बारे में जानना चाहेंगे. ये दोनों देश हैं वेनजुएला और ईरान. इन दोनों देशों में तेल उनके हर नागरिक को कुछ समय पहले तक मुफ्त मिलता था. वेनेजुएला में तो प्रेसीडेंट रहे मादुरो के पतन से पहले वहां हर नागरिक को तेल मुफ्त में ही मिलता था. अब करीब मुफ्त यानि इतनी कम कीमत में कि आप विश्वास ही नहीं करें. वो हम आपको आगे बताएंगे.
क्या है अब वहां तेल का रेट
चलिए पहले देखते हैं कि वेनेजुएला में तेल करीब मुफ्त जैसे रेट पर कैसे मिलता है. और भारत के हिसाब से उसकी क्या कीमत है. वो कीमत ऐसी है जिसे भारत में अब कुछ समझा ही नहीं जाता. वेनेजुएला में ईरान युद्द के बावजूद वहां के हर शख्स को तेल 10 रुपए लीटर मूल्य से मिल रहा है. बशर्ते उनके पास वहां का आधार हो, जिसे वो फादरलैंड कार्ड कहते हैं.
वेनेजुएला का पेट्रोल पंप, जहां अब भी तेल दुनिया में सबसे सस्ता मिल रहा है ( ai image)
वेनेजुएला का कोई भी नागरिक अगर हम महीने 120 लीटर तेल की खपत करता है तो उसे इतनी खपत तक तेल केवल 10 रुपए लीटर के भाव पर ही मिलता है. 120 लीटर से ज्यादा लेने पर 0.50 डॉलर प्रति लीटर देना पड़ता है. यानि तब तेल 50 रुपए लीटर के रेट पर पड़ेगा.
वैसे एक आम अनुमान के मुताबिक, भारत में कार रखने वाला एक सामान्य व्यक्ति महीने में लगभग 100 से 120 लीटर पेट्रोल खर्च कर सकता है. एनसीआर में रहने वाला एक कार मालिक आमतौर पर अपनी कार महीनेभर में इतना ही पेट्रोल डलवाता है. तो वेनजुएला में ये तेल भारत से 10 गुना ज्यादा सस्ता है.
पहले क्या स्थिति थी
पहले वेनेजुएला में लोग पेट्रोल स्टेशन पर तेल पूरी तरह मुफ्त भरवाते थे. चार महीने पहले तक भी कुछ सरकारी पेट्रोल पंपों की यही स्थिति थी. जब तक वेनेजुएला में निकोलस मादुरो का पतन नहीं हुआ. बस पंप कर्मचारी को छोटी टिप दो और कार में मुफ्त में ही तेल फुल करा लो. वहां ये परंपरा ह्यूगो शावेज के जमाने से चली आ रही थी. 2020 के आसपास जब उत्पादन और निर्यात गिरा, तो वहां मुफ्त तेल पर असर पड़ने लगा. तो मादुरो के रहते रहते एक नई व्यवस्था भी लागू हो गई.
पहले वेनेजुएला के पेट्रोल पंपों पर तेल मुफ्त मिलता था. ( ai image)
अब फादरलैंड कार्ड पर
वहां लोगों को तेल फादरलैंड कार्ड पर मिलना शुरू हुआ. इसमें दो स्लैब बनाए गए. पहले 120 लीटर तक तेल 0.10 डॉलर के रेट से मिलने लगा और इससे ज्यादा की खपत पर 0.50 डॉलर प्रति लीटर. यही व्यवस्था अब भी चल रही है हालांकि कहना चाहिए कि वेनेजुएला में लोगों की सैलरी बहुत कम है और गरीबी भी. दुनिया का सबसे बड़ा तेल की क्षमता वाला देश अभी अपने देश का ही तेल तरीके से नहीं निकाल पा रहा. हालांकि ईरान युद्ध ने उसकी इकोनॉमी को बहुत उछाल दिया है.
दुनिया का सबसे सस्ता तेल
वेनेजुएला में तेल अब पूरी तरह मुफ्त नहीं है, लेकिन दुनिया में सबसे सस्ता जरूर है. अप्रैल 2026 में पेट्रोल और डीजल दोनों ही 10 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहे हैं. लेकिन वहां की रिफायनरीज तकनीक से जूझ रही हैं. तेल उत्पादन रिफायनरी से कम हो रहा है, लिहाजा मादुरो के दौर में लोग लाइन में लगकर तेल लेते थे. हालांकि वेनजुएला में वाया ब्रांड से भी काफी अच्छी क्वालिटी का तेल मिलता है, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा है. अधिकांश वेनेजुएलन नागरिक उस कीमत को अफोर्ड नहीं सकते थे.
ईरान के पेट्रोल पंप पर तेल. वहां भी तेल बहुत सस्ता मिलता है लेकिन युद्ध के कारण तेल की किल्लत है. ( ai image)
ईरान में भी तेल खासा सस्ता
आप यकीन नहीं करेंगे कि ईरान में एक जमाने में तेल जन्मसिद्ध अधिकार था, जो अब छिन रहा है. एक जमाने में ईरान में भी तेल मुफ्त जैसा ही था. दिसंबर 2025 में ईरान ने अपनी तेल सब्सिडी व्यवस्था में बदलाव किया. अब नई व्यवस्था के तहत हर महीने पहले 60 लीटर पेट्रोल सिर्फ 15,000 रियाल यानी करीब 1.25 अमेरिकी सेंट प्रति लीटर पर मिलता है यानि 1.20 रुपए प्रति लीटर. फिर अगले 100 लीटर तक 30,000 रियाल यानी 2.5 सेंट प्रति लीटर पर. भारतीय मुद्रा के हिसाब से 2.25 रुपए प्रति लीटर. 160 लीटर से ऊपर के लिए नया तीसरा स्तर 50,000 रियाल यानी करीब 4 सेंट प्रति लीटर तय किया गया. 4 सेंट प्रति लीटर का मतलब भारत के मुकाबले करीब 25 गुना सस्ता. हालांकि युद्ध के कारण ईरान संकट में है और वो अब अपने यहां इस सब्सिडी में और बदलाव कर रहा है.
About the AuthorSanjay Srivastavaडिप्टी एडीटर
लेखक न्यूज18 में डिप्टी एडीटर हैं. वह Hindi के नॉलेज वर्टीकल के प्रभारी हैं, जिसमें सामयिक से लेकर इतिहास, राजनीति और विविध विषयों पर शोधपूर्ण एक्सप्लेनर्स, लांग रीड और जानकारीपरक आर्टिकल्स प्रकाशित होते…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh



