रात को नींद आती नहीं… असल में देवर-भाभी तो फिल्म में मियां-बीवी, मुंह फुलाए श्रीदेवी को ऐसे मनाता रहा हीरो

अनिल कपूर और श्रीदेवी ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. असल जिंदगी में दोनों देवर भाभी हैं. मगर कई फिल्मों में दोनों रोमांस करते नजर आए हैं. जुदाई फिल्म में भी दोनों ने मियां-बीवी का रोल निभाया था. ये फिल्म काफी चर्चित हुई थी और सुपरहिट भी. इस फिल्म का गाना है ‘रात को नींत आती नहीं’, जिसमें श्रीदेवी का किरदार पति से नाराज हो जाता है. वहीं पति भी बीवी को मनाने की लाख कोशिश करता है. दोनों की नोकझोंक से भरा ये गाना आज भी लोगों के दिल दिमाग में बैठ गया है. समीर के लिखे बोल को अमित कुमार और प्रिया भट्टाचार्य ने गाया है. वहीं गाने को म्यूजिक दिया था नदीम-श्रवण की जोड़ी ने. बता दें जुदाई फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के अलावा उर्मिला मातोंडकर भी थीं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
रात को नींद आती नहीं… असल में देवर-भाभी तो फिल्म में मियां-बीवी



