IND vs AFG T20 series Media rights: पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज में बवाल तय

होमखेलक्रिकेट
पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, भारत-अफगानिस्तान T-20 सीरीज में बवाल तय
Last Updated:August 27, 2026, 11:27 IST
IND vs AFG Media Rights: वैसे तो भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखता, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के मीडिया राइट्स ट्रांसग्रुप (TransGroup) को दिए गए हैं. जो पाकिस्तान की कंपनी है और उसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से है.भारत अफगानिस्तान सीरीज में पाकिस्तानी कंपनी के पास मीडिया राइट्स
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने से तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है. क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब कोई टीम अपने ही घर पर बतौर मेहमान खेलेगी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड मेजबान की भूमिका निभाएगा. मगर 13 सितंबर से शुरू होने जा रही ये सीरीज पहले ही विवादों में फंस चुकी है. जानकारी के मुताबिक इस टी-20 सीरीज के कमर्शियल और टीवी प्रोडक्शन राइट्स पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप (TransGroup) को दिए गए हैं. यह कंपनी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ भी जुड़ी हुई है.
जब अफगानिस्तान ने 12 अगस्त को शेड्यूल का ऐलान किया तो ACB ने अपने बयान में कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा:
वानी (Vany) ACB के लंबे समय से चले आ रहे क्लोदिंग पार्टनर के तौर पर बनी रहेगी. TG (ट्रांसग्रुप) ACB के ग्लोबल मीडिया राइट्स सिंडिकेशन पार्टनर के तौर पर काम करेगी. TPT360 मीडिया प्रोडक्शन पार्टनर होगी और FanCode भारतीय क्षेत्र में सीरीज के लिए ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर होगी.
अफगानिस्तान का होम ग्राउंड है भारतभारत-अफगानिस्तान के बीच ये टी-20 सीरीज कई मायनों में खास है. ये पहला मौका है जब अफगानिस्तान कोई सीरीज होस्ट कर रहा है. अफगानिस्तान पिछले कई साल से विदेशी सरजमीं को अपने होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करता आया है. भारत में लखनऊ, देहरादून और ग्रेटर नोएडा अफगानिस्तान के होम ग्राउंड रह चुके हैं जबकि यूएई भी अफगानिस्तान का एक बेस है.
जून में भारत आई थी अफगानिस्तान की टीमसीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा टी-20 मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. अफगानिस्तान ने हाल ही में एक टेस्ट मैच और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था. धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में हुए तीनों मैच भारत ने जीते थे जबकि चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हुए एकमात्र टेस्ट में भी टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रगड़कर रख दिया था.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 27, 2026, 11:27 IST



