अडानी की 5 कंपनियों ने भर दी निवेशकों की झोली, 2025 में दिया 36 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, आगे भी बढ़ने का मौका

Last Updated:December 25, 2025, 17:54 IST
Adani Stocks : उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनियों ने साल 2025 में दमदार रिटर्न दिया है. अडानी समूह की 5 कंपनियों के स्टॉक्स में तो इस साल 36 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी आई है. एनालिस्ट का मानना है कि आगे भी इन स्टॉक्स में तेजी बनी रहने की उम्मीद है. वैसे तो साल 2025 शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन अडानी समूह की कंपनियों में पूरे साल तेजी बनी रही.
साल 2025 शुरू होने के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया था. पिछले कुछ महीनों को छोड़ दिया जाए तो बाजार में लगातार करेक्शन दिख रहा था. इस गिरावट में भी अडानी समूह की कंपनियों में तेजी बनी रही और कुछ ने तो 36 फीसदी से कहीं ज्यादा का रिटर्न दिया है. अडानी समूह अपनी निवेश रणनीति लगातार कारोबार विस्तार की कोशिशों से आगे बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि उसके कंपनियों के स्टॉक्स में भी तेजी बनी हुई है.

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली इस लिस्ट में पहला नाम आता है अडानी पॉवर (Adani Power) का, जो साल 2025 में टॉप परफॉर्मर रहा. इस कंपनी का मार्केट कैप साल 2024 के आखिर में 2.04 लाख करोड़ रुपये था और 23 दिसंबर, 2025 तक यह बढ़कर 2.78 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी के स्टॉक ने इस साल 36.21 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. कंपनी को थर्मल पॉवर की मजबूत मांग और लगातार बढ़ती सप्लाई से फायदा मिला है.

अडानी समूह की एक और कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने भी साल 2025 में दमदार प्रदर्शन किया है और निवेशकों को 23.38 फीसदी का रिटर्न दिया. इस कंपनी का मार्केट कैप पिछले साल के आखिर तक 96,871 करोड़ रुपये था, जो अब 1.19 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी ने पॉवर इन्फ्रा प्रोजेक्ट और ट्रांसमिशन पर काफी काम किया है, जिसकी वजह से कंपनी के स्टॉक्स में तेजी आ रही है.
Add as Preferred Source on Google

अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) भी साल 2025 की टॉप गेनर है. साल 2025 के आखिर तक इसका रिटर्न करीब 21.55 फीसदी रहा है. कंपनी की मार्केट वैल्यू पिछले साल के आखिर में 2.65 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब 3.44 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है. कंपनी ने पोर्ट ऑपरेशंस को लगातार बढ़ाया और कार्गो वॉल्यूम की संख्या भी बढ़ी है. बिजनेस डाईवर्सिफिकेशन की वजह से कंपनी को तेज ग्रोथ हासिल हुई है.

सीमेंट कारोबार में काम करने वाली सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sanghi Industries) भी साल 2025 में अपने निवेशकों को रिटर्न देने वाली कंपनी बन गई है. हालांकि, इसका रिटर्न सिर्फ 4.75 फीसदी ही रहा है, जबकि कंपनी का मार्केट कैप 1,570 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी ने यह ग्रोथ तब हासिल की है, जबकि सीमेंट सेक्टर में काफी चुनौतियां रही हैं. इस उद्योग पर ऊंची इनपुट कॉस्ट और बढ़की कीमतों का काफी दबाव है.

अडानी समूह के सीमेंट उद्योग की एक और कंपनी ने इस साल दमदार रिटर्न दिया है. अंबुजा सीमेंट ने साल 2025 में 2.10 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि कंपनी का मार्केट कैप पिछले साल के आखिर में 1.32 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.35 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी के स्टॉक ने ज्यादा रिटर्न तो नहीं दिया, लेकिन पूरे साल में इसका प्रदर्शन स्थिर रहा है.

अडानी समूह की कंपनियों ने साल 2025 में तो अच्छा रिटर्न दिया ही है, साथ ही आगे भी इसमें तेजी बनी रहने की उम्मीद है. बाजार एनालिस्ट का मानना है कि अडानी समूह जिस तरह अपनी निवेश रणनीति को आगे बढ़ा रहा है, आने वाले समय में उसके स्टॉक्स में तेजी बनी रहेगी. अडानी समूह ने अपने एनर्जी सेक्टर में 2 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश की बात कही है. इसके अलावा एयरपोर्ट बिजनेस में भी 1 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है. जाहिर है कि इस निवेश से कंपनी के स्टॉक्स में भी तेजी आएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 25, 2025, 17:54 IST
homebusiness
अडानी की 5 कंपनियों ने भर दी निवेशकों की झोली, 2025 में 36% से ज्यादा रिटर्न


