Rajasthan

जयपुर में सरेआम फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Last Updated:August 12, 2026, 20:08 IST

Jaipur News : जयपुर के करणी विहार में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच कर रही है. फायरिंग किस जगह और किस तरह हुई, बदमाश किस दिशा से आए और वारदात के बाद किस तरफ भागे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.Amazon Prime DayTop Deals Insideजयपुर में फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोलीZoomराजस्थान के करणी विहार में युवक की गोली मारकर हत्या

जयपुर. राजधानी जयपुर में बुधवार को फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया. करणी विहार थाना इलाके के धावास क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी. गोली लगने से युवक की मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक धावास इलाके में युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया. दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने चेहरे पर नकाब पहन रखा था. बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बन गया.

गोली लगने से युवक की मौतफायरिंग में युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को देखा और वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई. फिलहाल युवक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्यघटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. फायरिंग किस जगह और किस तरह हुई, बदमाश किस दिशा से आए और वारदात के बाद किस तरफ भागे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

जयपुर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदीवारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है. जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई है. बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि बदमाशों के आने-जाने का रास्ता पता लगाया जा सके.

नकाब पहने होने से पहचान की चुनौतीइस वारदात में दोनों बदमाशों के नकाब पहने होने की बात सामने आई है. ऐसे में पुलिस के सामने उनकी पहचान करना चुनौती बना हुआ है. हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 12, 2026, 20:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj