चेहरे पर टेंशन, माहौल गर्म….प्रैक्टिस सेशन में शुभमन गिल और गौतम गंभीर के बीच क्या हुआ?

होमखेलक्रिकेट
चेहरे पर टेंशन, माहौल गर्म….प्रैक्टिस सेशन में गिल और गंभीर के बीच क्या हुआ?
Last Updated:August 11, 2026, 13:25 IST
Gautam Gambhir Shubman Gill: 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. गिल और गंभीर के बीच किसी मुद्दे पर सीरियस बातचीत हो रही है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर दोनों किस टॉपिक पर चर्चा कर रहे होंगे.प्रैक्टिस सेशन में गौतम गंभीर और शुभमन गिल
कोलंबो: टीम इंडिया को पता है कि श्रीलंका में इस मर्तबा टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं होगा. शायद यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती. इकलौता वार्मअप मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने 10 अगस्त को वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया. शुभमन गिल ने रिवर्स स्विंग से निपटने के लिए NCC ग्राउंड पर स्पेशल नेट सेशन भी किया. मगर यहां बात उनके बल्लेबाजी अभ्यास की नहीं बल्कि हेड कोच गौतम के साथ ‘गंभीर’ बातचीत की.
आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत?भारतीय कोच और कप्तान दोनों ट्रेनिंग जर्सी में थे. गिल जहां रिलैक्स होकर पूरी तरह ग्राउंड में आराम से बैठे थे तो गौतम गंभीर पैरों के पंजे के बल ग्राउंड पर टिके थे. दूर से तो यही लग रहा था कि मामला गंभीर है. सात से नौ अगस्त के बीच भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच जो अभ्यास मैच खेला गया था, गिल ने उसकी पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी. दाएं हाथ की अंगुली में चोट के चलते उन्होंने किसी तरह का कोई रिस्क लेना जरूरी नहीं समझा था. हालांकि दूसरी पारी में भारतीय कप्तान क्रीज पर उतरे और 54 गेंद में 44 रन की पारी खेली. इस दौरान सात चौके भी जमाए.
श्रीलंका ने अबतक नहीं किया स्क्वॉड का ऐलान2017 के बाद भारतीय टीम पहली बार श्रीलंका आई है. मौजूदा भारतीय स्क्वॉड से सिर्फ तीन खिलाड़ियों के पास ही श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. शुभमन गिल एंड कंपनी को प्रभास जयसूर्या की स्पिन ने निपटने का बड़ा चैलेंज झेलना होगा. वैसे भी गॉल की पिच आमतौर पर स्लो रैंक टर्नर मानी जाती है. बीते कुछ साल में भारतीय बल्लेबाजों का स्पिन के सामने संघर्ष किसी से छिपा नहीं है. एक वक्त स्पिन खेलने में मास्टर माने जाने वाली टीम इंडिया 2024 के बाद से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में टेस्ट सीरीज हार चुकी है.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 11, 2026, 13:25 IST



