Entertainment

पिद्दी से बजट में बनी वो कालजयी फिल्म, सनी देओल की मूवी को हराया, जीते 4 नेशनल अवॉर्ड

Last Updated:May 13, 2026, 12:59 IST

साल 2001 में जून माह में सनी देओल की फिल्म ‘गदर : एक प्रेमकथा’ और आमिर खान की मूवी ‘लगान’ रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ धूम मचाई. पूरे एक माह बाद 28 सितंबर को लो बजट की एक और फिल्म रिलीज हुई जिसकी सराहना पूरे देह में हुई. इस फिल्म के मुहुर्त पर एक्ट्रेस ने डांस किया था. हीरो ने नोट बरसाए थे. फिल्म की कहानी झकझोर देने वाली थी. साल 2001 की ज्यादातर फिल्मों को पीछे छो‌ड़ते हुए इस मूवी ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते. यह मूवी कौन सी थी, आइये जानते हैं……

सिर्फ 60 स्क्रीन पर 2001 में एक छोटे बजट की फिल्म रिलीज हुई थी. जब यह फिल्म रिलीज हुई तब सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘गदर : एक प्रेमकथा’ और आमिर खान की ‘लगान’ धूम मचा रही थीं. इन बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज हुई इस मूवी की कहानी बहुत ही डार्क थी. मुंबई के डांस बार की काली सच्चाई थी. डांस बार में काम करने वाली लड़कियों की व्यथा थी. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. इतना ही नहीं, यह मूवी सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ को पीछे छोड़ते हुए चार नेशनल अवॉर्ड भी जीते. हम 28 सितंबर 2001 को रिलीज हुई ‘चांदनी बार’ फिल्म की बात कर रहे हैं जिसका डायरेक्शन मधुर भंडारकर ने किया था. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स..

‘चांदनी बार’ फिल्म को रिलीज हुए 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन इसकी कहानी आज भी लोगों को जेहन में है. वैसे भी मधुर भंडारकर बहुत ही रियलिस्टि सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं. मधुर ने फिल्म की स्क्रिप्ट एक्ट्रेस तब्बू को ध्यान में रखकर लिखी थी. इतना ही नहीं उन्होंने स्किप्ट में ही तब्बू की फोटो भी चिपका दी थी. मधुर ने पूरे 6 महीने तक रिसर्च की और फिर स्क्रिप्ट लिखी.

‘चांदनी बार’ फिल्म का स्क्रीनप्ले-डायलॉग मोहन आजाद ने लिखे थे. म्यूजिक राजू सिंह ने कंपोज किया था. फिल्म को लता मोहन ने किया था. फिल्म में तब्बू, अतुल कुलकर्णी, राजपाल यादव, उपेंद्र लिमये जैसे सितारे थे. यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी. मुंबई अंडरवर्ल्ड, वेश्यावृत्ति, डांस बार की काली सच्चाई को दिखाती है.

Add as Preferred Source on Google

मधुर भंडारकर ने यह फिल्म बहुत ही कम बजट में बनाई थी. उन्होंने फिल्म अपने हिसाब से बनाई. कहा जाता है कि क ‘हीरोइन’ फिल्म में करीना कपूर के कपड़ों पर जितना पैसा खर्च किया था, उससे कम बजट में चांदनी बार बन गई थी. मूवी सिर्फ 1.5 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी.

फिल्म में मुंबई की एक बार डांसर की कहानी दिखाई गई है जो बेहतर जिंदगी की तलाश में गैंगस्टर के साथ घर बसा लेती है. वो चाहती है कि उसका बेटा पढ़ लिखा जाए. बेटी अपना नाम कमाए लेकिन उसके ये सपने पूरे नहीं हो पाते. फिल्म में तब्बू ने मुमताज का रोल निभाया था.

‘चांदनी बार’ में तब्बू के अपोजिट अतुल कुलकर्णी थे. राजपाल यादव और अनन्या खरे का सधा हुआ अभिनय था. फिल्म काफी हद तक सफल रही. ‘चांदनी बार’ को 7.6 की आईएमडीबी रेटिंग मिली हुई है. इस फिल्म को पिछले चार दशक की सबसे रियलिस्टिक फिल्म माना जाता है.

यह फिल्म एक्टर विशाल ठक्कर की डेब्यू फिल्म थी. विशाल ठक्कर आखिरी बार मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आए थे. वो पिछले 15 से गुमशुदा हैं. उन्होंने ‘चांदनी बार’, ‘टैंगो चार्ली’ और ‘तुम: ए डेंजरस ऑब्सेशन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का भी हिस्सा रहे.

1.5 करोड़ के बजट में बनी ‘चांदनी बार’ ने 6.6 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सेमी हिट फिल्म साबित हुई थी. चांदनी बार फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे. तब्बू को भी बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अतुल कुलकर्णी, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अनन्या खरे को मिला था. बेस्ट मूवी ऑन सोशल मीडिया इश्यूज का नेशनल अवॉर्ड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को मिला था. 2001 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ को एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला था जबकि आमिर खान की ‘लगान’ फिल्म को 8 कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिले थे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj