लो हो गया जिला प्रमुखों का फैसला, जानें किस जिले में किस वर्ग का होगा मुखिया

Last Updated:August 13, 2026, 16:21 IST
Rajasthan Zila Pramukh Reservation Lottery : राजस्थान में पंचायती राज और निकाय चुनाव के लिए आज जिला प्रमुखों और निकाय प्रमुखों की तस्वीर साफ हो गई है. निकाय प्रमुखों के बाद जिला प्रमुखों की भी लॉटरी निकाल दी गई है. इसके साथ ही पंचायती राज और निकाय चुनाव के लिए सियासी बिसात का पहला चरण पूरा हो गया है. अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी. जानें किस जिले में किस वर्ग का जिला प्रमुख होगा. जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में जिला प्रमुखों के लिए लॉटरी निकालते विभाग के शासन सचिव जोगाराम.
जयपुर. राजस्थान में निकायों प्रमुखों के बाद अब जिला प्रमुखों का भी फैसला हो गया है. सरकार ने आज जिला प्रमुखों के लिए भी लॉटरी निकाल दी है. इसके साथ ही यह तय हो गया कि किस जिले में किस वर्ग का जिला प्रमुख होगा. सूबे के 41 जिलों के जिला प्रमुखों के लिए 8 जिलों में अनुसूचित जाति के जिला प्रमुख होंगे. इनके अलावा 7 जिलों में अनुसूचित जनजाति और 5 जिलों OBC के जिला प्रमुख होंगे. वहीं कुल जिलों में से 50 फीसदी यानी 20 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 13, 2026, 16:21 IST



