National

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, पैसों की होगी बारिश, पार्टनर्स के साथ बढ़ेंगी नजदीकियां

Last Updated:August 13, 2026, 16:11 IST

Aaj Ka Makar Rashifal 14 August 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को मकर राशि के जातकों को मेहनत से धन लाभ मिलेगा और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, व्यापार में वृद्धि होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर : ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. आज आपके सामने कुछ ऐसे अवसर आ सकते हैं, जिनका सही तरीके से लाभ उठाने पर भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. कार्यों को पूरा करने में आपका अनुभव और धैर्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. किसी पुराने मामले में समाधान मिलने से मन भी प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि लगातार काम करने के कारण थकान या शरीर में हल्का भारीपन महसूस हो सकता है. खान-पान में विशेष सावधानी रखें और समय पर भोजन करें. तले-भुने और अधिक गरिष्ठ भोजन से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. योग, प्राणायाम और थोड़ी देर पैदल चलने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी.

मकर राशिवालो का व्यापार में बढ़ेगा लाभव्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है. पुराने संपर्कों से कोई अच्छा अवसर मिल सकता है और नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है.

मकर राशिवाले को पार्टनर के साथ बढेंगी नजदीकियांपरिवार के साथ आज अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर के सदस्यों का सहयोग आपकी चिंता कम करेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच बातचीत बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में आपसी समझ और तालमेल मजबूत होगा. किसी मित्र की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है.

मकर राशिवाले करें ये अचूक उपायशुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा करें. माता को सफेद पुष्प अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. संभव हो तो किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई या वस्त्र का दान करें. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, घर में सुख-समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता के मार्ग खुलते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 16:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj