Entertainment

3 सुपरस्टार्स की दोस्ती ने बचाई मूवी, 90s में शुरू, 2002 में हुई रिलीज, फिल्म के लिए हीरो ने नहीं ली थी चवन्नी, मचाया धमाल

Last Updated:April 28, 2026, 16:38 IST

2002 में जब कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थीं, उसी बीच एक ऐसी फिल्म भी आई, जिसकी कहानी सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसके बनने का सफर भी उतना ही दिलचस्प था. 90 के दशक में शुरू हुई इस फिल्म को कई बदलावों और देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन तीन सुपरस्टार्स की मजबूत दोस्ती ने इसे अधूरा नहीं रहने दिया. खास बात यह रही कि फिल्म के एक लीड एक्टर ने फीस लेने से इनकार कर सिर्फ 1 रुपये में काम किया. लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने आखिरकार अपना अलग ही असर छोड़ा.

नई दिल्ली. 2002 का साल हिंदी सिनेमा के लिए काफी खास रहा, जब कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतरीं और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. इसी दौर में एक ऐसी फिल्म भी रिलीज हुई, जिसकी कहानी जितनी दिलचस्प पर्दे पर थी, उससे कहीं ज्यादा रोमांचक उसकी मेकिंग रही. 90 के दशक में शुरू हुई इस फिल्म को रिलीज होने में पूरे 6 साल लग गए, लेकिन तीन बड़े सुपरस्टार्स की दोस्ती ने इसे आखिरकार पर्दे तक पहुंचा दिया. खास बात यह रही कि फिल्म के एक हीरो ने इसके लिए महज 1 रुपये लेने का फैसला किया, जो आज भी चर्चा का विषय है. देरी, बदलाव और चुनौतियों के बावजूद जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने अपने अंदाज से दर्शकों के बीच अलग ही छाप छोड़ी और खूब जलवा बिखेरा.

हिंदी सिनेमा में रोजाना नई फिल्में रिलीज होती है और बॉक्स ऑफिस पर नए आयाम गढ़ती है, लेकिन 90 के दशक की फिल्मों को बीट कर पाना आज के समय की फिल्मों के बस की बात नहीं है. आज शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ लंबे समय तक स्क्रीन पर देख पाना दुर्लभ हो गया है, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी, जिसने करण-अर्जुन के बाद स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था, लेकिन फिल्म के रिलीज में काफी देरी हुई. हम बात कर रहे हैं साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की.

इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा माधुरी दीक्षित लीड रोल में थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म को बनाने और रिलीज करने में 6 साल का लंबा समय लग जाएगा. साल 1997 में फिल्म को बनाने की शुरुआत हुई, लेकिन फिल्म के टाइटल और अलग-अलग गानों के लिए म्यूजिक कंपोजर और सिंगर्स को बदलने की वजह से रिलीज में अच्छी-खासी देरी हुई.

Add as Preferred Source on Google

इतना ही नहीं, रिलीज से पहले फिल्म के कई सीन्स में भी बदलाव किए गए, क्योंकि फिल्म में 1997 के फैशन को ध्यान में रखते हुए लुक और हेयरस्टाइल डिजाइन किए गए थे, लेकिन रिलीज से पहले कुछ लुक और खासकर माधुरी के लुक में बदलाव किए गए. सारे लुक्स को नहीं, लेकिन कुछ लुक्स को काफी हद तक बदल दिया गया

बहुत कम लोग जानते हैं कि रोमांटिक किरदार निभाने वाले शाहरुख खान ने फिल्म में एक शक्की पति का किरदार निभाया और उन्होंने प्रोड्यूसर से साफ कहा था कि ऐसे किरदार मुझे समझ नहीं आते, लेकिन निर्माता के.सी. बोकाड़िया के कहने पर उन्होंने फिल्म के लिए ‘हां’ की थी और फीस के तौर पर 1 रुपया भी लेने से मना कर दिया था.

90 के दशक में बनी इस फिल्म में तीन बड़े मेगास्टार को साइन किया गया और तीनों की दोस्ती की वजह से ही फिल्म रिलीज तक पहुंच पाई. अगर फिल्म में कोई और हीरो या हिरोइन होती तो शायद ही फिल्म रिलीज हो पाती. तीनों स्टार्स ने फिल्मों की शूटिंग और बदलाव में पूरा साथ दिया और साल 2002 में 28 मई को फिल्म को पर्दे पर रिलीज किया गया.

शाहरुख को फीस के तौर पर 95 लाख रुपए देने थे. लेकिन शूटिंग और रिलीज में देरी की वजह से फिल्म का बजट पहले ही बढ़ चुका था, ऐसे में शाहरुख ने निर्माता से पैसा न देने के लिए कहा था. खुद निर्माता केसी बोकाड़िया ने खुलासा किया था कि शाहरुख जैसा अच्छा अभिनेता नहीं हो सकता है. हमने पैसे देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 28, 2026, 16:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj