‘लड़की को भी उसी पहाड़ से धक्का दे देना चाहिए’, केतन अग्रवाल मर्डर केस पर भड़कीं आंचल खुराना

होमवीडियोमनोरंजन
‘लड़की को भी उसी पहाड़ से धक्का दे देना चाहिए’, केतन अग्रवाल मर्डर केस पर भड़कीं आंचल खुराना
‘लड़की को भी उसी पहाड़ से धक्का दे देना चाहिए’, केतन अग्रवाल मर्डर केस पर भड़कीं आंचल खुराना
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर ‘रोडीज 8’ की विनर आंचल खुराना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सिया गोयल पर सवाल उठाए और कहा कि अगर वह किसी और से प्यार करती थीं, तो उन्हें अपने परिवार और मंगेतर को सच बता देना चाहिए था. आंचल का कहना है कि किसी की जान लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता. आंचल ने कहा कि केतन अग्रवाल महज 26 साल के थे और उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं. अगर सिया का किसी और के साथ रिश्ता था, तो उन्हें पहले ही इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए थी. उन्होंने सिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की.गुस्से में आंचल ने यहां तक कह दिया कि ‘लड़की को भी उसी पहाड़ से धक्का दे देना चाहिए’. बता दें कि 18 जून 2026 को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में पुलिस जांच में कथित हत्या की साजिश का मामला सामने आया. फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




