Business

बेटियों का वॉलेट: घर बैठे फ्री सिलाई मशीन खरीदने का मौका, सरकार दे रही 4,500 रुपये का तोहफा

Last Updated:August 19, 2026, 16:17 IST

सिलाई मशीन योजना के तहत पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को सिलाई मशीन खरीदने के लिए ₹4,500 की आर्थिक मदद दी जाती है. इसके लिए महिला का HBOCWWB में रजिस्ट्रेशन और कम से कम एक साल की नियमित व एक्टिव सदस्यता होना जरूरी है. योजना का फायदा जीवन में सिर्फ एक बार मिलता है. आवेदन से पहले 90 दिन के काम का रिकॉर्ड भी जरूरी है.बेटियों का वॉलेट: घर बैठे फ्री सिलाई मशीन खरीदने का मौका, सरकार दे रही ₹4,500Zoomयोजना का फायदा उठाने के लिए जानकारी भरकर फॉर्म जमा करना होगा.

महिलाओं के लिए सरकार एक ऐसी योजना चला रही है जिससे सिलाई मशीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है. जो भी महिलाएंअपना काम आसान करने के लिए सिलाई मशीन लेना चाहती हैं, उन्हें सरकारी मदद मिल सकती है. हरियाणा सरकार की सिलाई मशीन योजना के तहत एलिजिबल महिला श्रमिकों को  ₹4,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसका मकसद महिलाओं को घर पर कपड़े सिलने और ठीक करने में मदद देना है.

यह योजना हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (HBOCWWB) और श्रम विभाग की ओर से चलाई जाती है. कुछ मामलों में बोर्ड खुद भी लाभार्थी को सिलाई मशीन उपलब्ध करा सकता है.

किसे मिलेगा ₹4,500 का फायदा?

इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला का निर्माण कार्य से जुड़ा होना जरूरी है.
महिला का रजिस्ट्रेशन Haryana Building and Other Construction Workers Welfare Board में होना चाहिए.
साथ ही, उसके पास बोर्ड की कम से कम एक साल की नियमित सदस्यता होनी चाहिए.
इसके अलावा सदस्यता आवेदन के समय एक्टिव भी होनी जरूरी है.
योजना का फायदा सिर्फ एक बार दिया जाता है और इसके लिए आवेदन भी एक बार ही किया जा सकता है. यानी पहले इस योजना का फायदा ले चुकी महिला दोबारा इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती.

आवेदन से पहले ये काम जरूरी

अगर महिला निर्माण श्रमिक के तौर पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है, तो उसे HBOCWWB में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए हरियाणा श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर Building & Ors Const. Workers Welfare Board का ऑप्शन चुनना होगा.

रजिस्ट्रेशन के दौरान Family ID यानी Parivar Pehchan Patra (PPP) और आधार की जानकारी देनी होगी. इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म जमा करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद भी तुरंत योजना का फायदा नहीं मिलेगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी और पिछले साल में कम से कम 90 दिन काम करने का रिकॉर्ड भी जोड़ना होगा. इस काम के अनुभव को अधिकारी की ओर से मंजूर किए जाने के बाद ही योजनाओं का फायदा लिया जा सकता है.

कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

इस योजना का फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी देने होंगे. इनमें वर्कर की ID या पहचान पत्र, बैंक अकाउंट की जानकारी और सिलाई मशीन खरीदने से जुड़ा अंडरटेकिंग शामिल है. इस अंडरटेकिंग में मशीन की कीमत, ब्रांड, कहां से खरीदी गई और खरीदने की तारीख जैसी जानकारी देनी होगी.

वहीं, HBOCWWB में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड या वोटर ID, पासपोर्ट साइज फोटो, काम का प्रमाण, निवास प्रमाण, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, उम्र का प्रमाण और Family ID जैसे डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स भी देने पड़ सकते हैं.

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

योजना के लिए अप्लाई Antyodaya-SARAL Portal से किया जा सकता है.
अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो पोर्टल पर New User/Register Here पर जाकर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
इसके बाद लॉगिन करके Scheme/Services list में जाना होगा. यहां सिलाई मशीन योजना को चुनकर Apply for Service/Scheme पर क्लिक करना होगा.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद उसे ऑनलाइन सबमिट करना होगा.
About the Authorयशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 19, 2026, 16:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj