Stock Tips : कमाई का ‘गोल्डन चांस’: भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं ये 3 मिडकैप शेयर

Last Updated:April 06, 2026, 12:42 IST
Stock Tips : भारतीय शेयर बाजार अब कठिन दौर से गुजर रहा है. इस साल अब तक यह सेंसेक्स करीब 12000 अंक टूट चुका है. बाजार की इस गिरावट में अब कुछ शेयरों का वैल्यूएशन काफी आकर्षक हो गय है और वे ओवरसोल्ड जोन में पहुंच चुके हैं.
ख़बरें फटाफट

इन तीनों शेयरों का वैल्यूएशन अब काफी आकर्षक हो गया है. (Photo :AI)
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार पिछले लंबे समय से दबाव में है. साल 2026 में अब तक सेंसेक्स 14 फीसदी गिर चुका है. आज 6 अप्रैल को भी मार्केट लाल निशान में कारोबार कर रही है. सेंसेक्स अभी 164 अंक लुढ़कर 73154 पर आ गया है. बाजार की इस गिरावट ने भले ही अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा रखें हो,लेकिन यह बात भी सच है कि यह मंदी अच्छे शेयरों को सस्ते में खरीदने का मौका भी है. अक्सर बाजार के ‘धुरंधर’ ऐसी परिस्थितियों का फायदा बढिया स्टॉक अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए उठाते हैं. आज हम आपको भी तीन ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे जो अब काफी सस्ते हो गए हैं.
ये तीन शेयर हैं- हैवेल्स इंडिया, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ और क्रिसिल. इन तीनों शेयरों का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) डेली और वीकली, दोनों चार्ट पर 30 के ‘ओवरसोल्ड’ जोन से नीचे फिसल चुका है. हालांकि ये तीनों शेयर तकनीकी रूप से बेहद आकर्षक और ‘सस्ते’ लग रहे हैं, लेकिन निवेशकों को एक बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि ओवरसोल्ड होने का मतलब यह नहीं है कि गिरावट रुक गई है. बाजार कभी-कभी उम्मीद से ज्यादा समय तक ओवरसोल्ड रह सकता है.
‘कूलिंग ऑफ’ मोड में है हैवेल्स इंडिया
इलेक्ट्रिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर का बेताज बादशाह, हैवेल्स इंडिया, लंबे समय से ग्रोथ इन्वेस्टर्स की पहली पसंद रहा है. लेकिन फिलहाल यह शेयर एक कठिन दौर से गुजर रहा है. हालांकि आज इस शेयर में हल्की तेजी है और यह 1185 रुपये पर कारोबार कर रहा है. चार्ट पर नजर डालें तो साप्ताहिक आधार पर यह एक ‘डिसेंडिंग चैनल’ में फंसा हुआ है.
इसका मतलब है कि शेयर लगातार ‘लोअर हाई’ और ‘लोअर लो’ बना रहा है. शेयर का RSI 30 के नीचे जाना यह बताता है कि इसमें जरूरत से ज्यादा बिकवाली हो चुकी है. अब यह शेयर अपने ऐतिहासिक 1000–1100 रुपये के सपोर्ट जोन की ओर बढ़ रहा है. अब यह “हाई-कन्वेक्सिटी ज़ोन” में है. यह वह जादुई स्तर है जहां से शेयर में गिरावट का जोखिम बहुत कम रह जाता है और ऊपर जाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ अपनी उस दीर्घकालिक अपट्रेंड लाइन को टेस्ट कर रहा है, जिसने पिछले कई सालों से इसे गिरने से बचाया है. हालिया मार्केट क्रैश ने इसके RSI को 30 के नीचे धकेल दिया है, जो इस बात का संकेत है कि अब सेलर्स की ताकत खत्म हो रही है और बुल्स (खरीदार) वापसी की तैयारी में हैं. बाजार के जानकारों के लिए यह ‘लाइन इन द सैंड’ वाला पल है. यहां से दो ही रास्ते हैं-
रीबाउंड: अगर यह शेयर अपनी ट्रेंडलाइन को बचाने में कामयाब रहता है तो इसमें तगड़ी ‘शॉर्ट कवरिंग’ आएगी और शेयर ऊपर भाग सकता है.
ब्रेकडाउन: यदि ट्रेंडलाइन टूटती है तो निवेशकों को अपनी रणनीति बदलनी होगी.
आज यह शेयर भी हरे निशान में 503.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. मौजूदा स्तरों पर ‘रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो’ पूरी तरह खरीदारों के पक्ष में नजर आ रहा है.
CRISIL बड़ी छलांग की तैयारी में
क्रिसिल शेयर फिलहाल 3400–3600 रुपये के मेजर सपोर्ट जोन की तरफ लौट रहा है. तकनीकी भाषा में इसे ‘थ्रोबैक’ कहा जाता है. यानी शेयर ब्रेकआउट देने के बाद अपने पुराने रेजिस्टेंस को अब सपोर्ट के रूप में चेक करने वापस आया है. RSI ओवरसोल्ड जोन में है और थ्रोबैक पूरा होने के करीब लग रहा है. यदि क्रिसिल इस सपोर्ट को होल्ड कर लेता है तो यह आने वाले महीनों में बड़ा आउटपरफॉर्मर साबित हो सकता है. यह उन निवेशकों के लिए ‘गोल्डन एंट्री’ है जो पिछली तेजी में शामिल होने से चूक गए थे. आज क्रिसिल शेयर एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 3747 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 06, 2026, 12:42 IST



