Rajasthan

सड़क पर बहा पानी… सुविधा के नाम पर बनी मुसीबत! सड़क खोदते ही फट गई पानी की पाइपलाइन, लोगों का हुआ बुरा बेहाल

Last Updated:April 27, 2026, 13:04 IST

Bhilwara Ground Report: आमजन की सुविधा के नाम पर किए जा रहे विकास कार्य लोगों के लिए बड़ी दुविधा बनते जा रहे हैं. सड़क निर्माण या मरम्मत के लिए की गई खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इलाके में जल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई. स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जहां एक ओर प्रशासन बेहतर सड़क और बुनियादी ढांचे के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है. बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि बिना सही योजना और निगरानी के किए गए विकास कार्य केवल समस्याएं बढ़ा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर में आमजन की सुविधा के लिए शुरू किया गया काम अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. शहर में सड़क सुधार के लिए सिक्योर कंपनी द्वारा खुदाई की गई, लेकिन इस दौरान लापरवाही सामने आई. खुदाई करते समय पानी की पाइपलाइन टूट गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बहकर बर्बाद हो गया.

इस घटना से आसपास के इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित हुई है और लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना उचित योजना और सावधानी के काम करने से ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आती हैं. लोगों ने बताया कि ऐसी सड़क का हाल केवल एक जगह नहीं हैं बल्कि शहर के अन्य जगहों पर भी ऐसा हो रहा हैं।

2 दिन से यहां पर पानी नहीं आ रहास्थानीय निवासी दीपक सेन ने लोकल 18 से खासबात करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले सिक्योर कंपनी द्वारा यहां खड्डा खोदा गया था. इसको लेकर हमने उन्हें पहले भी मना किया था कि यहां पर चंबल परियोजना की पाइपलाइन है तो यहां पर खड्डा नहीं खोदे लेकिन फिर भी उन्होंने यहां पर खड्डा खोद दिया. जिसके वजह से चंबल पाइपलाइन टूट गई. जिसके कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर ही बह गया. इसके वजह से यहां पर आसपास लोगों को आने-जाने में काफी समस्या हो रही है इतना ही नहीं पानी की सप्लाई भी हमारी बाधित हो गई है. जिसकी वजह से 2 दिन से यहां पर पानी नहीं आ रहा है.

पीने के पानी को लेकर परेशानी हो रहीकिसी से हमारे घर पर पीने का पानी नहीं आ रहा है और पीने के पानी को लेकर परेशानी हो रही है. इसको लेकर हमने शिकायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ हैं. यह परेशानी केवल एक जगह पर नहीं है भीलवाड़ा शहर में तीन-चार ऐसी जगह है. जहां पर ऐसी ही समस्या हो रही है. जिसमें भीलवाड़ा शहर का सराफा बाजार गांधीनगर सहित कई एरिया शामिल है. जहां पर जिला प्रशासन द्वारा सड़क को दी गई लेकिन उनकी दोबारा मदद नहीं करवाई गई जिसके वजह से रहागीरों को आने-जाने में समस्या होती है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 13:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj