‘जबरदस्ती कर रहा था शख्स’, आमिर खान के साथ पूजा बेदी ने दिया था पैशनेट लव-मेकिंग सीन, हालत हो गई थी खराब

Last Updated:August 20, 2026, 12:22 IST
पूजा बेदी ने कामसूत्र ऐड और आमिर खान के साथ अन-एयर हुए बोल्ड सीन पर बात की. उन्होंने बताया कि आमिर खान ने उन्हें सहज महसूस कराया था. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने इन सीन्स की शूटिंग को लेकर क्या बातचीत की.
90 के दशक में कामसूत्र के कोंडम ऐड ने सनसनी मचा दी थी. इस कैंपेन के बोल्ड सीन ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे. इस विज्ञापन में एक्ट्रेस पूजा बेदी नजर आई थीं. वह इस ऐड के बाद सेक्स सिंबल के टैग से जानी गईं. हालिया इंटरव्यू में पूजा बेदी ने कामसूत्र ऐड और आमिर खान के साथ दिए गए बोल्ड सीन के बारे में खुलासा किया. जो कभी एयर ही नहीं हुआ.
‘विक्की ललवानी’ को दिए इंटरव्यू में पूजा बेदी ने कहा, ‘मैंने कामसूत्र ऐड में काम किया था और ये भारत में सेक्सुअल क्रांति लेकर आया था. मुझे देश में सेक्स सिंबल बना दिया गया था. मुझे इसे करने का कोई पछतावा नहीं. मुझे ये रोल प्ले करना था क्योंकि मुझे पसंद आया था.’
आमिर खान के साथ किया था बोल्ड सीनइसी इंटरव्यू में पूजा बेदी ने आमिर खान के साथ सेंसुअल लव-मेकिंग सीन की शूटिंग को भी याद किया. उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ एक बोल्ड सीन की शूटिंग की थी लेकिन वह कभी एयर नहीं हुआ.
आमिर खान और पूजा बेदी का पैशनेट लव-मेकिंग सीनइस बारे में बात करते हुए पूजा बेदी ने कहा, ‘एक सीन ऐसा भी है जो कभी एयर नहीं हुआ. दरअसल मैंने आमिर खान के साथ भी एक ऐड की थी जो एक पैशनेट लव-मेकिंग सीन था. ऐड में दिखाया गया था कि एक विलेन रेप करने की कोशिश करता है. वह जबरदस्ती मुझे उठाते हैं. तभी तुरंत आमिर खान का किरदार मुझे बचाने के लिए आता है. बारिश हो रही थी और फिर वह मेरी सुरक्षा के लिए विलेन से लड़ाई करते हैं. मैं पूरी तरह भीगी हुई थी और ये एक पैशनेट लव-मेकिंग सीन था. ये भी कुछ ऐसा सीन था जो उस समय नहीं शूट हुआ करते थे.’
आमिर खान ने सहज महसूस करवाएपूजा बेदी ने बताया कि ये सीन फिल्म सिटी के बंगले में शूट हुआ था. किसी को भी उनकी वैनिटी में आने की इजाजत नहीं थे. उनके साथ आमिर खान भी थे. अब एक कमरे में दोनों थे तो उनके दिमाग में तरह तरह के ख्याल आ रहे थे. तभी आमिर खान ने चीजों को नॉर्मल करने के लिए पूछा, ‘क्या मैं चेस खेलूंगी.’ फिर उन्होंने चेसबोर्ड मंगवाया और एक्ट्रेस ने चैन की सांस ली.
आमिर खान की तारीफ कीइंटरव्यू में पूजा बेदी ने बताया कि वो ऐड बेशक कभी रिलीज नहीं हुई लेकिन उन्हें ये समझ आया था कि आमिर खान एक अच्छे और सम्मानजनक को-स्टार हैं. पूजा ने यह भी कहा कि आमिर उन को-स्टार्स में से नहीं थे, जो शूटिंग के दौरान गलत या अश्लील व्यवहार करते हैं.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 20, 2026, 12:22 IST



