किसानों के लिए कमाई का शानदार मौका, डेयरी बिजनेस पर सरकार दे रही आर्थिक सहायता, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

किसानों के लिए कमाई का शानदार मौका, डेयरी बिजनेस पर सरकार दे रही आर्थिक सहायता
Dairy Business: अगर खेती के साथ नियमित आय वाला व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो डेयरी व्यवसाय अच्छा विकल्प हो सकता है. मध्य प्रदेश सरकार की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत दुधारू पशुओं की डेयरी यूनिट लगाने के लिए बैंक लोन, ब्याज में राहत और सब्सिडी दी जाती है. योजना में मुर्रा भैंस तथा उन्नत नस्ल की देसी और विदेशी गायों की यूनिट के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजना राशि स्वीकृत होती है. परियोजना लागत का 75 प्रतिशत बैंक लोन मिलता है, जिस पर 7 वर्षों तक 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाती है. सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत, अधिकतम 1.5 लाख रुपये, जबकि एससी-एसटी वर्ग को 33 प्रतिशत, अधिकतम 2 लाख रुपये तक सहायता मिलती है. लाभ के लिए 5 पशुओं की यूनिट पर 1 एकड़ और 10 पशुओं की यूनिट पर निर्धारित कृषि भूमि जरूरी है. आवेदन ऑफलाइन पशु चिकित्सा अधिकारी, जनपद पंचायत या पशुपालन विभाग कार्यालय में किया जा सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




