World

जापान घूमने गए भारतीय से पहले पूछा देश, फिर बुला ली पुलिस, 7-Eleven स्टोर में क्या हुआ?

जापान घूमने गए एक भारतीय ने दावा किया है कि उसे एक 7-इलेवन स्टोर में रेसिज्म का सामना करना पड़ा. यह घटना जापान के शिजुओका प्रीफेक्चर की बताई जा रही है. पीड़ित भारतीय का दावा है कि पहले उससे उसके देश के बारे में पूछा गया और बाद में उन्हें परेशान किया गया है.

ये है पूरा मामला

ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अनंत एम ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया. उनके मुताबिक, वह स्टोर पर खाना लेकर पहुंचे थे और उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारी से अपना खाना गर्म करने के लिए कहा. कर्मचारी ने इसके लिए हामी भी भर दी.

लेकिन कुछ देर बाद मामला अचानक बिगड़ गया. क्रिएटर अनंत ने बताया कि जब स्टोर की मालकिन वहां आई और उसने उसके देश के बारे में पूछा. जैसे ही उसे पता चला कि सैलाना भारतीय है, उसने चिल्लाना और नस्लीय व्यवहार करना शुरू कर दिया. मालकिन ने भारतीय पर गलत काम का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली.

वीडियो बनाकर खुद को बचाया

अनंत ने दावा किया कि स्थिति बिगड़ती देखकर उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. उनका कहना था कि अगर बाद में उन पर कोई आरोप लगाया जाता है, तो यह वीडियो उनके लिए सबूत का काम कर सकता है.

अनंत ने बताया कि पुलिस कुछ ही मिनटों में स्टोर पहुंच गई. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और अनंत की बनाई वीडियो रिकॉर्डिंग भी देखी. अनंत का दावा है कि पुलिस को उनकी तरफ से कोई गलत काम नहीं मिला. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ सम्मान से व्यवहार किया और स्टोर की मालिक को फटकार भी लगाई.

अनंत ने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह शिजुओका में अपने आखिरी दिन इस घटना का सामना कर रहे थे. उनके मुताबिक, पुलिस ने उन्हें सम्मान के साथ जाने दिया और माफी भी मांगी.

सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में आया मामला?

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब जापान भारतीय सैलानियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में 3 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटकों ने जापान का दौरा किया था. वहीं 2024 की तुलना में करीब 35 फीसदी ज्यादा था.

जापान में रहने वाले भारतीयों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. जापान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक वहां 58 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक रह रहे थे. ऐसे में किसी भारतीय सैलानियों पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाए जाने की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है.

बढ़ते भारतीय सैलानियों के बीच बड़ा सवाल

जापान अपनी संस्कृति, साफ-सफाई, तकनीक और सुरक्षित माहौल के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है. बड़ी संख्या में भारतीय भी अब जापान घूमने और वहां काम करने पहुंच रहे हैं. ऐसे में अनंत का दावा एक बड़े सवाल को सामने लाता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj