Rajasthan

22 April Ko Kya Hai | Aaj 22 April Ka Tula Rashifal: काम में मिलेगी पहचान, लेकिन सेहत पर असर… आज तुला राशि को इस बात का रखना होगा ध्यान

Last Updated:April 22, 2026, 00:20 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 22 April 2026: तुला राशि वालों आज चंद्रमा का गोचर आपके दशम भाव यानी कर्म और करियर के भाव कर्क राशि में बना हुआ है जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के संकेत दे रहा है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिल सकता है.

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 22 अप्रैल यानी आज का दिन करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रमा का गोचर आपके दशम भाव यानी कर्म और करियर के भाव कर्क राशि में बना हुआ है जो आपके  जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के संकेत दे रहा है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिल सकता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार के क्षेत्र मे आपकी लीडरशिप क्वालिटी और मेहनत साफ तौर पर नजर आएगी. ऑफिस में सीनियर्स और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था या कोई बड़ा प्रोजेक्ट रुका हुआ था तो आज उसके पूरा होने के मजबूत योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है आज लिया गया कोई नया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है.

घर में इस व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लेंरिश्तों और पारिवारिक जीवन की बात करें तो व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे. खासकर पिता के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी और उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. परिवार का सहयोग आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने के कारण कंधों या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है.

सावधानी के तौर आपको सलाह दी जाती है कि काम के प्रति आपका जुनून कहीं इतना ज्यादा न हो जाए कि आप अपनी सेहत और परिवार को नजरअंदाज करने लगें. आज वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना ही आपकी सफलता की कुंजी रहेगा.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

April 22, 2026, 00:20 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj