मोबाइल के दौर में भी जिंदा है किताबों का जुनून, हैदराबाद की इस गली में मिलता है ज्ञान का खजाना

मोबाइल के दौर में किताबों का जुनून, हैदराबाद की इस गली में है ज्ञान का खजाना
Book Street Of Hyderabad : डिजिटल दुनिया में जहां पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है, वहीं हैदराबाद की एक खास गली आज भी किताबों की खुशबू और पढ़ने के जुनून को जिंदा रखे हुए है. एबिड्स की तिलक रोड पर लगने वाली यह मशहूर किताबों वाली गली हर रविवार एक ओपन लाइब्रेरी का रूप ले लेती है, जहां हर उम्र के लोग अपनी पसंद की किताब खोजने पहुंचते हैं. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों से लेकर क्लासिक उपन्यास, इतिहास की दुर्लभ किताबें और पुरानी पत्रिकाएं तक आसानी से मिल जाती हैं. खास बात यह है कि सेकंड हैंड किताबें बेहद किफायती दामों पर मिलती हैं, जिससे आम लोग भी अपनी पसंद की किताबें खरीद सकते हैं. यह गली सिर्फ किताबों का बाजार नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कृति का केंद्र है, जहां हर किताब एक नई कहानी सुनाती है. अगर आप भी पढ़ने का शौक रखते हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है.




