National

‘दृश्यम’ से भी आगे निकली कहानी… घर में ही जिंदा दफनाने की थी तैयारी, पति-पत्नी के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़

होमताजा खबरदेश

घर में ही जिंदा दफनाने की थी तैयारी? बारामती की घटना ने ‘दृश्यम’ की याद दिलाई

Last Updated:August 12, 2026, 09:28 IST

Baramati Crime News: महाराष्ट्र के बारामती में फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर रची गई एक खौफनाक साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर उसे घर में ही हमेशा के लिए दफनाने का कथित प्लान बनाने का आरोप लगा है. हालांकि, डायल 112 पर आई एक अनजान कॉल ने समय रहते इस वारदात को नाकाम कर दिया.Amazon Prime DayTop Deals Insideघर में ही जिंदा दफनाने की थी तैयारी? बारामती की घटना ने 'दृश्यम' की याद दिलाई Zoomपुलिस ने आरोपी महिला की पहचान शर्मिला प्रविण के रूप में की है.

मुंबई. महाराष्ट्र के बारामती में सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे राज्य को हिला दिया है. अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी को भी पीछे छोड़ देने वाली इस घटना में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर उसे घर में ही हमेशा के लिए दफन करने की कथित साजिश रचने का आरोप है. हालांकि, डायल 112 पर आए एक अज्ञात फोन के कारण यह खौफनाक साजिश नाकाम हो गई और भारत फोर्ज में कार्यरत कर्मचारी की जान बच गई.

इस मामले में बारामती शहर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 313/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता प्रकाश कान्होबा जगताप (71), निवासी ढाकाळे, तहसील बारामती की शिकायत के आधार पर उनकी बहू 38 साल की शर्मिला प्रविण जगताप, जो कि इंद्रप्रस्थ सोसायटी, फ्लैट नंबर 9, जामदार रोड, बारामती की निवासी हैं, को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रविण प्रकाश जगताप (41) भारत फोर्ज में कार्यरत हैं. उनकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी. उनके एक 10 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी है. जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था.

Location :

Baramati,Pune,Maharashtra

First Published :

August 12, 2026, 09:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj