कार किराए का झांसा देकर महिला ने बुलाया, अर्द्धनग्न कर अश्लील वीडियो बनाया और मांगी 20 लाख की फिरौती

Last Updated:August 22, 2026, 10:28 IST
Barmer News: बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने कार किराए पर लेने का झांसा देकर एसी मैकेनिक को बुलाया और शराब पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का स्कॉर्पियो में किडनैपिंग किया, मारपीट की और सोने की चेन व नकदी लूट ली. बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित की मां से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी. गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागा. पुलिस ने हनीट्रैप व किडनैपिंग का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर में एसी-फ्रिज मैकेनिक का किडनैपिंग: कार किराए का झांसा देकर महिला ने बुलाया, अर्द्धनग्न कर अश्लील वीडियो बनाया और मांगी 20 लाख की फिरौती
Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र से हनीट्रैप, किडनैपिंग और ब्लैकमेलेिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने योजनाबद्ध तरीके से एक एसी-फ्रिज मैकेनिक को अपनी कार किराए पर ले जाने के झांसे में फंसाया और सुनसार इलाके में बुलाकर बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपी महिला और उसके साथियों ने युवक को बेदर्मी से पीटा और परिजनों से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी.
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला पुष्पा ने धोरीमन्ना निवासी पीड़ित एसी-फ्रिज मैकेनिक को कार किराए पर लेने के बहाने फोन करके सदर थाना क्षेत्र के एक सुनसान रास्ते पर बुलाया. वहां पहुंचने पर महिला ने युवक को बातों में उलझाया और शराब पिलाई. इसके बाद महिला ने युवक को अर्द्धनग्न करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के तुरंत बाद महिला ने कोडवर्ड में अपने साथियों से बातचीत की, जिसके बाद बदमाश एक स्कॉर्पियो गाड़ी में मौके पर पहुंचे.
स्कॉर्पियो में किडनैप कर बेरहमी से पीटा, जेवर और नकदी लूटेअपहर्ताओं ने मैकेनिक को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में डाला और तार, लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की. बदमाशों ने पीड़ित के पास मौजूद:
सोने की चेन
नकदी
कार के दस्तावेज
लूट लिए. इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित की मां को फोन किया और खुद को पुलिसकर्मी व थानाधिकारी बताते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी. बेटे की रिहाई के एवज में बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी.
हादसा होने से बची जान, 5 धाराओं में मामला दर्जवारदात के बाद पीड़ित को लेकर भाग रहे बदमाशों की एक गाड़ी रास्ते में अचानक किसी जानवर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान मौका पाकर पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से छूट भागा और पास ही स्थित एक ढाणी में जाकर ग्रामीणों से मदद मांगी. ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख आरोपी महिला और उसके साथी मौके से फरार हो गए.
सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हनीट्रैप, किडनैपिंग, मारपीट, लूट और रंगदारी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फरार महिला और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 10:28 IST



