‘रामायण’ के ये 2 स्टार ऑनस्क्रीन ही नहीं, असल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, यकीनन आप नहीं बता पाएंगे नाम

Last Updated:May 07, 2026, 19:26 IST
रामानंद सागर की रामायण को लोग शायद ही कभी भुला पाए. इस शो में नजर आए हर किरदार को घर-घर बड़ी पहचान मिली थी. ये शो उस दौर से लेकर आज तक करोड़ों लोगों की आस्था का हिस्सा बना रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो में असल जिंदगी में रहे पति-पत्नी भी नजर आए थे.
नई दिल्ली. टीवी के मोस्ट पॉपुलर धार्मिक शो ‘रामायण’ के हर किरदार ने लोगों को हैरान किया. फिर वो लीड रहा हो या कोई साइड कैरेक्टर. इस शो में एक जोड़ी तो ऐसी थी, जो सच में पति-पत्नी थे.
रामानंद सागर का ये शो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा है.खासतौर पर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को तो लोग आज भी भगवान की तरह ही पूजते हैं. लेकिन एक जोड़ी ऐसी भी रही, जो असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे.
रामायण में अरुण गोविल जहां राम का किरदार निभाकर ताउम्र रहने वाली पहचान पाई थी. वहीं दूसरी तरफ दीपिका चिखलिया ने भी सीता के रोल में इतिहास रच दिया था. सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में आज भी याद किए जाते हैं.
Add as Preferred Source on Google
इस शो में उन्होंने अपने किरदारों से ऐसा जादू चलाया कि लोग उन्हें उनके असली नाम के बजाय उन्हें इन पौराणिक नामों से ही पहचानने लगे थे. लेकिन दो लोग ऐसे थे, जो पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे.
वो थे रामायण में राजा दशरथ के रोल में नजर आए बाल धुरी और जयश्री गडकर. दोनों ने रामायण में भी पति-पत्नी का रोल निभाया और असल जिंदगी में भी दोनों पति-पत्नी ही थे.
बाल धुरी मराठी सिनेमा में पहले ही बहुत नाम कमा चुके थे. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. टीवी पर भी उन्होंने अपना हुनर आजमाया. रामायण में राजा दशरथ की तीन पत्नियों में से एक का रोल उनकी असल जिंदगी में पत्नी रहीं जयश्री गडकर ने ही निभाया था.
शो में कौशल्या का रोल निभाने वाली कोई और नहीं, जयश्री गडकर ही थीं. रामायण में दोनों ने ही अपने किरदारों में जान फूंक दी थी. बाल धुरी ने दशरथ के अलावा जय बजरंग बली, द ग्रेट मराठा और तेरे मेरे सपने जैसी फिल्मों में भी लोगों का दिल जीता.
बता दें कि आज भी लोग रामानंद सागर की रामायण को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. शायद कभी भुला भी नहीं पाएंगे. उस शो में नजर आ चुके एक्टर्स को लोग उस दौर में तो भगवान की तरह ही पूजने लगे थे. इन किरदारों ने उन्हें ताउम्र पहचान दी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



