Entertainment

पैसा छापने की मशीन बनीं ये 7 फिल्में, बीते 6 महीनों में बॉक्स ऑफिस ने किया मोटा कारोबार, 2 फिल्मों पर बड़ा दांव

Last Updated:July 10, 2026, 22:26 IST

साल 2026 आधा बीत गया है. बीते छह महीनों में फिल्में उम्मीद के मुताबिक रिलीज नहीं हुईं, मगर कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया. इनमें रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ सबसे आगे रही. इसने 1000 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस करके इतिहास रच दिया. जबकि ‘बॉर्डर 2’ भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही. इन दो फिल्मों के अलावा 5 अन्य फिल्मों ने सिनेमाघरों को गुलजार बनाए रखा. अब साल के अगले छह महीनों में मेगा बजट फिल्मों ‘रामायण’ और ‘किंग’ पर बड़ा दारोमदार है.

नई दिल्ली: साल 2026 के बीते छह महीने हिंदी सिनेमा के लिहाज से ठीक-ठाक रहे हैं. सिनेमाघरों में बड़ी फिल्में भले ज्यादा नहीं थीं, मगर उन्होंने अपना पूरा दम दिखाया. इनमें सबसे खास है- फिल्म ‘धुरंधर 2’. ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हर कोई सीक्वल का इंतजार कर रहा था. हालांकि, जब दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर हों, तो बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करके दिखाना बड़ी चुनौती होती है.

‘धुरंधर 2’ दर्शकों के उम्मीदों पर खरी उतरी और इसने बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र दबदबा बनाए रखा. यह ‘गदर’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी कल्ट क्लासिक्स की तरह ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है. अब फिल्म का नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास की टॉप 10-15 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अकेले दम पर करीब 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस को चमका दिया था. सच तो यह है कि अगर बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान न आया होता, तो साल के पहले छह महीनों की कुल कमाई का हाल खराब होता.

Add as Preferred Source on Google

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बीते 6 महीनों की दूसरी सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी. फिल्म ‘धुरंधर’ की लहर के बीच थिएटर्स में रिलीज हुई थी. चूंकि इसकी तुलना ‘गदर 2’ के छप्परफाड़ कलेक्शन से की जा रही थी, इसलिए ट्रेड पंडितों का मानना था कि फिल्म शायद और भी ज्यादा कमाई कर सकती थी. फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जो कोई छोटी बात नहीं है.

भारत में जब भी देशभक्ति और युद्ध पर बनी फिल्में दस्तक देती हैं, तब ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी का कोई मुकाबला नहीं होता. यह आज भी भारत की इकलौती ऐसी वॉर फिल्म फ्रेंचाइजी बनी हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर इस लेवल का तगड़ा बिजनेस करने का दम रखती है.

‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के अलावा साल की दो और बड़ी कामयाबियों में अक्षय कुमार का नाम सबसे आगे रहा. उनकी फिल्में ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने हिंदी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. ‘भूत बंगला’ को कई हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाला कोई नहीं था, जिसका उसे फायदा पहुंचा.दूसरी तरफ, ‘वेलकम टू द जंगल’ को त्योहारों और बड़ी फिल्मों की भीड़ के बीच उतारा गया था, फिर भी इसने बेहतरीन कलेक्शन किया. जब थिएटरों में दर्शकों को खींचना टेढ़ी खीर है, वहां ऐसी सफलताएं काबिले-तारीफ हैं.

छोटे बजट की फिल्मों में ‘द केरल स्टोरी ‘ ने एक बार फिर सबको हैरान किया. फिल्म को अपने पिछले पार्ट की पॉपुलैरिटी का जबरदस्त फायदा तो मिला ही, साथ ही इसके खुद के कंटेंट को भी दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया. इसके अलावा, मिडियम बजट की फिल्में जैसे ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘मर्दानी 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता हासिल करने में कामयाब रहीं.

अब सबकी निगाहें ‘रामायण’ और ‘किंग’ पर है, जो साल के दूसरे हिस्से में रिलीज होंगी. हालांकि, आज के बदलते बॉक्स ऑफिस माहौल में पहले से किसी फिल्म की कामयाबी का दावा करना मुश्किल है. फिर भी, इन फिल्मों के मेगा बजट, बड़े पैमाने और सुपरस्टार्स की फौज को देखते हुए इनसे उम्मीदें बंधती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj