Krunal Pandya Hardik Pandya: दिल में अब भी हार्दिक? पोलार्ड के बहाने छोटे भाई को याद कर रहे क्रुणाल पंड्या! हो गए इमोशनल

होमखेलक्रिकेट
दिल में अब भी हार्दिक? पोलार्ड के बहाने छोटे भाई को याद कर रहे क्रुणाल पंड्या!
Last Updated:May 11, 2026, 16:03 IST
Krunal Pandya Hardik Pandya: 10 मई की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टक्कर थी, पिछली बार जब इस सीजन में दोनों टीम टकराई थी तो हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या भी आमने-सामने आए थे. मगर बीती रात हार्दिक इंजरी के चलते नहीं खेले. आरसीबी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे क्रुणाल ने इशारों ही इशारों में अपने छोटे भाई को याद किया.
हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या
रायपुर: कयास लगाए जा रहे हैं कि पंड्या ब्रदर्स में सबकुछ ठीक नहीं है. हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच बातचीत बंद है. गुजरात के बड़ौदा से निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचने वाली भाइयों की इस जोड़ी ने एक पूरी को पूरी जनरेशन को मोटिवेट किया है, लेकिन अब उनके प्यार को किसी की नजर लग गई है! तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच 10 मई की रात जब क्रुणाल पंड्या जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो कुछ ऐसा कह गए, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.
पंड्या मुंबई इंडियंस की जान थेप्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रुणाल एक वक्त भावुक भी नजर आए. उन्हें कहते सुना गया, ‘पोलार्ड मेरे बड़े भाई हैं. मैंने मुंबई इंडियंस में अपने सबसे अच्छे छह साल बिताए. कीरोन पोलार्ड और पंड्या ब्रदर्स टीम के मुख्य खिलाड़ी थे. यह जाहिर तौर पर भावुक क्षण था और मैं कीरोन पोलार्ड को बहुत पसंद करता हूं. वह एक शानदार इंसान हैं. इस फॉर्मेट के महानतम खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अनगिनत ट्रॉफियां और मैच जीते हैं और जैसा कि वे कहते हैं, एक अच्छे इंसान को कोई नीचे नहीं गिरा सकता.
Bonds that are 𝗲𝘁𝗲𝗿𝗻𝗮𝗹 ❤️🫂💙



