त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी सौगात…अजमेर मंडल से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, 25 अक्टूबर से होगी शुरू

Last Updated:October 24, 2025, 22:20 IST
त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए अजमेर मंडल रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं. दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 25 अक्टूबर 2025 से कुल 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार, इस सीजन में कुल 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. त्यौहारों के इस व्यस्त सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं, छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को संभालने के लिए रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कल से 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने बताया कि त्यौहारी सीजन में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अजमेर मंडल से कुल 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत 25 अक्टूबर 2025 को अजमेर मंडल से कुल 12 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी. इन ट्रेनों का उद्देश्य अधिकतम यात्रियों को सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना है.
इन स्पेशल ट्रेनों में प्रमुख ट्रेनें हैं — अजमेर-भिवानी स्पेशल, जो शाम 5:30 बजे अजमेर से रवाना होगी. कोयंबटूर-जयपुर स्पेशल सुबह 10:30 बजे अजमेर पहुंचेगी और 10:40 बजे प्रस्थान करेगी. तिरुपति-हिसार स्पेशल 4:50 बजे पहुंचेगी और 5:00 बजे रवाना होगी, वहीं शकूरबस्ती-भावनगर स्पेशल रात 9:20 बजे पहुंचेगी और 9:30 बजे प्रस्थान करेगी.
साबरमती-हरिद्वार स्पेशल शाम को आएगी
इसी प्रकार साबरमती-हरिद्वार स्पेशल शाम 4:00 बजे आएगी और 4:10 बजे जाएगी. पटना-साबरमती स्पेशल सुबह 2:00 बजे आगमन और 2:10 बजे प्रस्थान करेगी. डॉ. अंबेडकर नगर-जयपुर स्पेशल दोपहर 2:55 बजे पहुंचेगी और 3:05 बजे रवाना होगी. गोरखपुर-साबरमती स्पेशल सुबह 7:10 बजे आएगी और 7:20 बजे जाएगी. इसके साथ ही साबरमती-बेगूसराय स्पेशल रात 9:05 बजे पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी, जबकि बेगूसराय-साबरमती स्पेशल शाम 7:05 बजे आएगी और 7:15 बजे प्रस्थान करेगी. इसके अतिरिक्त उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल शाम 4:35 बजे आएगी और 4:45 बजे जाएगी. वहीं मदार जंक्शन-रोहतक स्पेशल सुबह 4:30 बजे मदार से रवाना होगी.
स्टेशन पर सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतज़ामत्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए अजमेर स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है. रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया है. विशेष रूप से प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 24, 2025, 22:20 IST
homerajasthan
अजमेर मंडल से होगा छठ पूजा पर 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन



