Rajasthan

जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत 7 अक्टूबर को रहेगी रद्द, 6 ट्रेनों का संचालन प्रभावित, जान लें ट्रेन का समय और रूट

Last Updated:August 14, 2026, 19:10 IST

दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के चलते अक्टूबर में कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी. 7 अक्टूबर को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी. वहीं रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को दिल्ली-जैसलमेर और 6 अक्टूबर को जैसलमेर-दिल्ली रद्द रहेगी. 6 अक्टूबर को जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी से चलेगी, जबकि हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा.

जोधपुर. उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं आसपास के स्टेशनों पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा. ट्रेन संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी. रेलवे की ओर से यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी दी गई है, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बना सकें.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इस तकनीकी कार्य के कारण अक्टूबर माह में विभिन्न रेलसेवाओं का संचालन एक-दो दिन प्रभावित रहेगा. इसके चलते दिल्ली की ओर जाने और दिल्ली से आने वाली कुछ महत्वपूर्ण रेलसेवाओं में बदलाव किया गया है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

रूणिचा एक्सप्रेस भी दो दिन रहेगी रद्द

तकनीकी कार्य के कारण दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली के बीच संचालित होने वाली रूणिचा एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी. ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी. ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्धारित तिथियों पर अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. रेलवे के मुताबिक तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा.

जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में इस रेलसेवा का ठहराव भिवानी स्टेशन पर दिया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी, उसे दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा. इस तरह तकनीकी कार्य के चलते दो जोड़ी ट्रेनें रद्द, एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित और एक ट्रेन को रेगुलेट किया जाएगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 19:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj