इस आदमी ने तो कमाल कर दिया, पिता के बिजनेस को दिया ऐसा मुकाम, हर कोई देखता रह जाए!

इस आदमी ने तो कमाल कर दिया, पिता के बिजनेस को दिया ऐसा मुकाम, हर कोई देखता रहा
Success Story: जयपुर की गलियों से शुरू हुआ एक छोटा सा पारिवारिक काम आज एक सफल स्टार्टअप की पहचान बन चुका है. विवेक गोदम ने अपने पिता के पारंपरिक जूट व्यवसाय को नया आयाम देते हुए इसे आधुनिक बाजार की मांग के अनुसार ढाल दिया. जहां पहले जूट का उपयोग केवल बैग और पैकिंग सामग्री तक सीमित था, वहीं अब इससे आकर्षक होम डेकोर आइटम, विदेशी डॉल, वॉल हैंगिंग, टेबल मैट्स और कई तरह के फैंसी प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं. इन प्रोडक्ट्स की खास बात यह है कि ये पूरी तरह नैचुरल फाइबर से बने होते हैं, जिससे इनकी डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच चुकी है. 60 रुपए से लेकर 4 हजार रुपए तक की कीमत वाले ये उत्पाद हर वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. विवेक बताते हैं कि इस काम को आगे बढ़ाने में स्थानीय महिलाओं और सहायता समूहों का भी बड़ा योगदान है, जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है. यह स्टार्टअप न सिर्फ पारंपरिक कला को जिंदा रख रहा है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दे रहा है.




