Bangar hospital inspiring story | security guard humanity story | real life hero hospital | emotional viral story Rajasthan | Bangar hospital news | human kindness story

Last Updated:January 03, 2026, 13:48 IST
Bangar Hospital Inspiring Story: बांगड़ अस्पताल में घटी एक सच्ची घटना ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. यहां इलाज के दौरान एक युवक की मुस्कान छिन गई थी और वह निराशा में डूब गया. ऐसे मुश्किल समय में अस्पताल में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने मानवीय संवेदनाओं के साथ उसकी मदद की और उसे फिर से खुशियों की राह दिखाई. यह कहानी बताती है कि बड़े पद नहीं, बल्कि बड़ा दिल ही किसी की जिंदगी बदल सकता है.
पाली. किसी ने सच ही कहा है कि दुनिया में अभी तक ईमानदारी मरी नही है. ऐसा ही ईमानदारी की एक सुखद तस्वीर पाली में उस वक्त देखने को मिली जब एक युवक अपनी मां को परेशान होकर पाली के बांगड अस्पताल दिखाने पहुंचा जहां हालात उसके ऐसे थे कि उसकी थैली गुम हो गई जिसमें उसके रूपयों से लेकर दस्तावेज थे मगर जब थैली घुम हो गई तो युवक का चेहरा निराशाजनक हो गया मगर फिर एक अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड देवता बनकर युवक के पास आया और उसकी थैली को सही सलामत लौटाने का काम किया जिसके बाद कही जाकर युवक के चेहरे पर जो खुशी थी.
वह देखने लायक थी. क्योंकि अस्पताल में जब मरीज पहुंचता है तो काफी परेशानी में होता है ऐसे में जब पैसो से भरा बैग चोरी हो जाए तो उसकी परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
गार्ड का मिली थी थैली तो ढूंढकर पहुंचाई युवक तक पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मां को दिखाने आए एक युवक की थैली गुम हो गई थी. जिसमें रुपए व अन्य दस्तावेज भी थे. थैली गार्ड को मिली तो उसे वापस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया. दरअसल, पाली शहर के केशव नगर रहने वाला मुकेश सैन अपनी मां को दिखाने के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया था. यहां ओपीडी में 117 नंबर रूम के बाहर उसे थैली रखी जो कुछ देर बाद उसे नदारद मिली. ऐसे में हॉस्पिटल चौकी में उसने थैली गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई.
आंखो में युवक के निकल आए खुशी के आंसु युवक की माने तो उसमें 8 हजार रुपए और कुछ दस्तावेज थे. बांगड़ हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड गोविंद सिंह को थैली मिली तो उसने खोल कर दिखा. थैली में 8 हजार और कुछ दस्तावेज थे. ऐसे में उन्हें अपने सुपरवाइजर जसराज को थैली दी. दोनों बांगड़ हॉस्पिटल चौकी पहुंचे और कॉन्स्टेबल गणपत भारती को दी. उन्होंने कॉल कर शिकायत कर्त्ता को बुलाया. और उन्हें 8 हजार रुपए और थैली वापस लौटाई तो उनकी आंखें खुशी से चमक कई और उन्होंने हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड का आभार जताया. यह दृश्य खुशी का था जब हर किसी की आंखे नम करने वाला भी था.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
First Published :
January 03, 2026, 13:48 IST
homerajasthan
बांगड़ अस्पताल में युवक की खोई मुस्कान लौटाने वाला सिक्योरिटी गार्ड बना हीरो



