बॉलीवुड की वो 2 एक्ट्रेस, पति-सौतन पर लुटाती हैं प्यार, तीनों रहते हैं एक ही घर में

Last Updated:May 12, 2026, 16:42 IST
Bollywood Actresses Living with Husband first Wife : बॉलीवुड की फिल्मों और निजी जीवन में हम सबने ‘पति-पत्नी और वो’ के किस्से खूब सुने हैं. तीनों के ड्रामे आए दिए देखने को मिल जाते हैं. बॉलीवुड की फिल्मों का पसंदीदा सब्जेक्ट भी यही रहा है. फिर भी हमें बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं, जहां एक्ट्रेस अपनी ही सौतन को प्यार करती है. पति और सौतन के साथ एक्ट्रेस खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. बॉलीवुड के दो खूबसूरत एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की कहानी बहुत मिलती-जुलती हैं. ये दोनों एक्टेस कौन हैं, दोनों ने किन फिल्मों में काम किया है, आइये जानते हैं…..
भारतीय समाज में ‘पति-पति और वो’ के रिश्ते को अच्छे नजरिये से कभी नहीं देखा जाता. ऐसे रिश्ते भारतीय संस्कृति के भी खिलाफ हैं. बॉलीवुड की फिल्मों में कई फिल्में इस पर बन चुकी हैं. एक सच्चाई यह भी है कि बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस ने सौतन पर ही प्यार लुटाया. दोनों ही एक्ट्रेस एक ही छत के नीचे पति के साथ रहती हैं. दोनों ही एक्ट्रेस ने 10 से ज्यादा हिट फिल्मों में काम किया है. ये एक्ट्रेस हैं : सोनिका गिल और हेलेन. दोनों की पर्सनल लाइफ की कहानी बहुत मिलती-जुलती है. एक ने माधुरी दीक्षित संग काम किया है तो दूसरी ने 80 के दशक की खूबसूरत हीरोइन जीनत अमान के साथ फिल्में की हैं.
सबसे पहले एक्ट्रेस सोनिका गिल की बात करते हैं. ‘मेरे दो अनमोल रतन…’ और ‘वन टू का फोर, फोर टू का वन’ गाना आपने जरूर सुना होगा. साल 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम-लखन’ का यह गाना आज भी उतना ही पॉप्युलर है. राम-लखन फिल्म में ‘विविया’ का रोल निभाने वाली नीली आंखों वाली एक्टेस सोनिका गिल की जिंदगी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है. निजी जीवन में अपने भाई और मां को खोने के बाद दुबई में एक रेस्टोरेंट में काम किया. रेस्टोरेंट बंद हुआ तो एक्ट्रेस मुंबई आ गईं.
दिल्ली की रहने वाली और क्लासिकल डांस में प्रशिक्षित सोनिका गिल ने लगभग दस साल तक छोटे-मोटे रोल किए लेकिन बॉलीवुड में असल पहचान उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘राम-लखन’ से मिली. सोनिका ने अपने करियर की शुरुआत 1980 की फिल्म ‘नजराना प्यार का’ से की थी. ‘प्रेमगीत’, ‘सिसकियां’, ‘आज की आवाज’, ‘अनोखा इंसान’, ‘मैं और तुम’ जैसी फिल्मों में काम किया. ‘राम-लखन’ से पहचान मिली. सोनिका ने सुभाष घई के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था. 1992 में उनका एक रोल एक्सीडेंट हो गया, ऐसे में ‘खलनायक’ मूवी उनके हाथ से निकल गई.
Add as Preferred Source on Google
सोनिका गिल ने 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘तिरंगा’ में राधा टंडेल का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस की जिंदगी में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब उनके भाई और मां का निधन हो गया. ऐसे में सोनिका ने दोबारा फिल्मों का रुख किया. ‘माई फ्रेंड गणेशा 3’ और ‘अनामिका’ जैसे शोज किए. सोनिका लए 40 की उम्र तक शादी नहीं की. उन्हें ऐसे श्ख्स से शादी करनी थी जो शराब का सेवन ना करता हो. एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो मांगलिक थीं. इसकी जानकारी उन्हें नहीं थीं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि छह बार उनकी सगाई टूटी.
सोनिका गिल की मुलाकात बिजनेसमैन मितेश रुघानी से हुई. मितेश रुघानी बिल्डर है. सोनिका ने उनसे शादी कर ली. हालांकि मितेश पहले से शादीशुदा हैं. सोनिका अपने पति, उनकी पहली पत्नी और बच्चों के साथ मिल-जुलकर रहती हैं. उनका कहना है कि एक औरत दूसरी औरत से नफरत क्यों करे?
इस लिस्ट में दूसरा नाम 70-80 के दशक की एक्ट्रेस हेलेन का है. हिंदी सिनेमा की पहली कैबरे डांसर हेलेन का पूरा नाम हेलेन एनी रिचर्डसन खान है. उन्होंने करीब 700 फिल्मों में काम किया है. हेलेन का परिवार 1943 में बर्मा से डिब्रूगढ़ असम आया था. हेलेन को 1958 में 19 साल की उम्र में बड़ा ब्रेक मिला. हेलेन ने एक्टर शम्मी कपूर के साथ ‘जंगली’ में ‘सुकु सुकु’, ‘चाइना टाउन’ में ‘यम्मा यम्मा’ और ‘तीसरी मंजिल’ में ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ जैसे कई हिट डांस नंबर किए.
हेलेन ने बिग बी के साथ ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘अमर अकबर एंथोनी’ और ‘राम बलराम’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन्हीं फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई. सलीम खान ने ही उन्हें कई सुपरहिट फिल्मों में काम दिलवाया. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. हालांकि सलीम खान शादीशुदा थे. उन्होंने 1964 में सुशीला चरक यानी सलमा खान से शादी की थी. चार बच्चों के पिता थे, फिर भी उनका दिल हेलेन पर आ गया. 1980 में दोनों ने शादी कर ली. शुरुआत में सलमा इस रिश्ते से नाखुश थीं लेकिन हेलेन ने अपने व्यवहार से दिल जीत लिया. अब तीनों ही एक ही छत के नीचे खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



