Tips: चिकन ब्रेस्ट को जूसी-सॉफ्ट बनाने का आसान तरीका, दही नहीं बल्कि ये 1 चीज करती है कमाल, शरीर में भी ठूस-ठूसकर भरेगा प्रोटीन

Last Updated:June 17, 2026, 20:22 IST
Chicken Marinade Tips: चिकन को आमतौर पर लोग मैरिनेड करने के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आपको मैरिनेशन का असली कमाल देखना है तो दही की जगह अंडा यूज करें. इससे आपके डिश में प्रोटीन की मात्रा भी दोगुना हो जाती है.
ख़बरें फटाफट
चिकन ब्रेस्ट को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. इसमें कैलोरी और सैचुरेटेड फैट कम होता है, इसलिए फिटनेस पसंद करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना करते हैं. हालांकि, एक समस्या जो अक्सर सामने आती है, वह यह है कि चिकन ब्रेस्ट पकाने के बाद सूखा और रबड़ जैसा हो जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो यह आसान मैरिनेशन रेसिपी आपके काम आ सकती है.
अक्सर लोग मानते हैं कि दही चिकन को मुलायम और जूसी बनाता है, लेकिन कई फूड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंडा इस काम में ज्यादा बेहतर तरीके से करता है. खास बात यह है कि इस रेसिपी में न तो दही का इस्तेमाल किया जाता है और न ही तेल का, फिर भी चिकन बेहद जूसी और स्वादिष्ट बनता है.
मैरिनेशन के लिए सामग्री
500 ग्राम चिकन ब्रेस्ट1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर2 बड़े चम्मच पेरी-पेरी मसाला1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर1 बड़ा चम्मच चिकन मसालाआधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्टआधा बड़ा चम्मच नींबू का रस1 पूरा अंडास्वादानुसार नमक
बनाने की विधि
सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट को अच्छी तरह धो लें और साफ कर लें. अब एक बड़े बाउल में सभी मसाले, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, अंडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद चिकन ब्रेस्ट को इस मिश्रण में डालें और हर तरफ से अच्छे से कोट कर लें, ताकि मसाले अच्छी तरह चिकन में समा जाएं. अब इसे लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
मैरिनेट होने के बाद चिकन को एयर फ्रायर में 190 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. तैयार होने पर आपको मुलायम, जूसी और स्वाद से भरपूर चिकन ब्रेस्ट मिलेगा.
चिकन ब्रेस्ट खाने के फायदेचिकन ब्रेस्ट पोषक तत्वों से भरपूर होता है और उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन प्रदान करता है. यह वजन कम करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.चिकन के अन्य हिस्सों की तुलना में ब्रेस्ट में सैचुरेटेड फैट कम होता है, इसलिए यह वजन कंट्रोल रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. एक लीन प्रोटीन होने के कारण ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



