Tips And Tricks I barmer news I चाय की चुस्की के बाद बची पत्ती है बड़े काम की, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Last Updated:September 14, 2026, 18:08 IST
Tips And Tricks: चाय पीने के बाद बची हुई चायपत्ती को अगर आप कूड़ेदान में फेंक देते हैं, तो जरा रुकिए! यही बेकार समझी जाने वाली चायपत्ती आंखों की थकान कम करने, पौधों की मिट्टी सुधारने, घर की बदबू दूर करने और सफाई जैसे कई कामों में इस्तेमाल हो सकती है. जानिए बची चायपत्ती को दोबारा उपयोग में लेने के ऐसे आसान और किफायती तरीके, जिनसे बिना अतिरिक्त खर्च के घर के कई काम आसान हो जाएंगे.
चाय की चुस्की के बाद जिस चायपत्ती को हम बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं वही घर के कई कामों में कमाल करती है. इस्तेमाल हो चुकी चायपत्ती को दोबारा उपयोग में लेकर बिना एक भी रुपया खर्च किए कई घरेलू काम किए जा सकते हैं.
दिनभर की थकान, कम नींद या ज्यादा स्क्रीन देखने के कारण आंखों के आसपास सूजन और थकान महसूस होती है. उपयोग किए हुए टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके कुछ मिनट के लिए बंद आंखों पर रखना चाहिए. चाय में मौजूद टैनिन स्किन को ठंडक और आराम देते हैं. यह तरीका आंखों के आसपास की सूजन को भी कम करता है.
बची हुई चाय पत्ती पौधों के लिए भी फायदेमंद साबित होती है. इसे सीधे मिट्टी में मिलाने या कम्पोस्ट में डालने से मिट्टी को पोषण मिलता है, जिससे मिट्टी की क्वालिटी अच्छी होती है. हल्की एसिडिक मिट्टी पसंद करने वाले पौधो के लिए यह फायदेमंद होता है. लेकिन उपयोग से पहले चाय पत्ती में दूध या चीनी मिली हुई हो तो उसे सीधे पौधों में डालने से पहले साफ कर लेना चाहिए.
Add as Preferred Source on Google
अगर फ्रिज, अलमारी, जूते या कमरे के किसी कोने से गंध आ रही है तो सूखी हुई चाय की पत्तियां काफी मदद करती है. चाय पत्ती में गंध को सोखने की क्षमता होती है इसलिए इसे छोटे कपड़े की पोटली या कटोरी में रखकर इस्तेमाल करना चाहिए. जूतों के अंदर रखने से बदबू कम आती है.
आप बची हुई चाय की पत्तियों को सुखाकर टेस्ट बढ़ाने वाली सीजनिंग में इस्तेमाल कर सकते है. इसके लिए उपयोग की हुई पत्तियों को अच्छी तरह धोकर और सुखाकर तिल, नमक या मसालों के साथ मिला सकते है फिर इस मिक्सचर को चावल, नूडल्स या दूसरी डिश में हल्का टेस्ट बढ़ाने के लिए उपयोग ले सकते है. यह चाय पत्ती को फिर से उपयोग करने का एक क्रिएटिव तरीका है.
गीली इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को फर्श पर हल्का छिड़कने से धूल और मिट्टी को इकट्ठा करने में मदद मिलती है जिससे सफाई करना आसान हो जाता है. चाय पत्ती का उपयोग चिकनाई वाले स्टोव, गैस प्लेट या कुछ मेटल सरफेस को साफ करने में भी किया जाता है, यह ग्रीस को हटाने में मदद करती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 14, 2026, 18:08 IST



