सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, करियर में मिलेगी सफलता, व्यापार में होगा बड़ लाभ, करें ये उपाय

Last Updated:May 09, 2026, 03:31 IST
Aaj ka Singh Rashifal:खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 9 मई 2026 शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. आज श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत हो रही है और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बुध और सूर्य बारहवें भाव में विराजमान हैं, जो सिंह राशि वालों के लिए विशेष प्रभाव डालेंगे
खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 9 मई 2026 शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. आज श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत हो रही है और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बुध और सूर्य बारहवें भाव में विराजमान हैं, जो सिंह राशि वालों के लिए विशेष प्रभाव डालेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है.
करियर और शिक्षा राशिफल करियर के क्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को आज विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के अवैध लेन-देन या गलत गतिविधियों से दूर रहना जरूरी होगा. छोटी सी लापरवाही भी कानूनी परेशानी का कारण बन सकती है और नौकरी पर असर डाल सकती है. हालांकि नई नौकरी, विभागीय बदलाव या स्थान परिवर्तन से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं या किसी विशेष क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने लक्ष्य पर पूरी एकाग्रता रखनी चाहिए.
व्यापार और आर्थिक स्थिति व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और लंबे समय से रुके कामों में भी गति आने की संभावना है. विशेष रूप से अनाज, खाद्य पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है. निवेश के लिहाज से भी समय अनुकूल माना जा रहा है. भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है.आर्थिक स्थिति की बात करें तो आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. व्यापारियों और नौकरीपेशा दोनों वर्गों को धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तेज धूप और अधिक भागदौड़ स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है. जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलना बेहतर रहेगा. खानपान पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा. तली-भुनी और भारी चीजों से दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. हालांकि लंबे समय से चल रही कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफपारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या कटु शब्द रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं. पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. वहीं प्रेम संबंधों में गलतफहमी या नाराजगी की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.
आज का शुभ अंक अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 6 अंक विशेष रूप से शुभ है. इसके अलावा 1 और 3 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को विवादों से दूर रहना चाहिए और अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए. साथ ही सफेद वस्तुओं को अपने ऊपर से उतारकर पक्षियों को खिलाने से दिन शुभ और सकारात्मक बन सकता है.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Khargone,Madhya Pradesh



