Rajasthan

ऑटो से भी सस्ता सफर, 10 रुपये में बसें, जानें रूट और किराया?

Last Updated:May 08, 2026, 21:43 IST

Bhilwara Electric Bus Route: भीलवाड़ा में पीएम ई बस सेवा के तहत 18 रूट पर 50 ई बसें चलेंगी. इन बसों का न्यूनतम किराया 3 किलोमीटर तक 10 रुपये होगा. वहीं महिलाओं को रक्षाबंधन और राजस्थान महिला दिवस पर मुफ्त यात्रा मिलेगी. भीलवाड़ा शहर में ई-बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा. रोजाना रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के लिए शहर आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले की तुलना में आसान और सस्ता हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा में ऑटो से भी सस्ता सफर, 10RS में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूटZoom

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर में अब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है. केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत जल्द ही शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी. खास बात यह है कि इन ई-बसों का किराया इतना किफायती रखा गया है कि यह ऑटो रिक्शा से भी कम होगा, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नगर निगम द्वारा तय किए गए किराया ढांचे को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंजूरी दी गई. इस पहल से लोगों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, वहीं शहर में प्रदूषण कम करने की दिशा में भी यह अहम कदम माना जा रहा है.

भीलवाड़ा शहर में ई-बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा. रोजाना रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के लिए शहर आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले की तुलना में आसान और सस्ता हो जाएगा. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले विद्यार्थियों को कम समय और कम किराए में बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी.

मात्र 10 रुपये में सफर की सुविधाप्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम किराया बेहद कम रखा है. यात्रियों को शुरुआती 3 किलोमीटर तक के सफर के लिए मात्र 10 रुपये चुकाने होंगे. वहीं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षाबंधन और राजस्थान महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को ई-बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी.

18 रूट पर चलेंगी 50 ई-बसेंभीलवाड़ा शहर के 18 अनुमोदित मार्गों पर कुल 50 ई-बसें संचालित की जाएंगी. इन बसों के संचालन के लिए मोहनलाल सुखाड़िया नगर में टंकी के बालाजी के सामने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण रुडसिको द्वारा पूरा किया जा चुका है.

डिजिटल पेमेंट और पास की सुविधाकिराया निर्धारण से पहले जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा जैसे शहरों की परिवहन व्यवस्था का अध्ययन भी किया गया. इसके बाद भीलवाड़ा में अजमेर की नॉन-एसी बसों के समान किराया रखने पर सहमति बनी. यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और डिजिटल भुगतान की व्यवस्था भी रहेगी. इसके अलावा नियमित यात्रियों के लिए मासिक और छह माह के पास जारी करने का सुझाव भी दिया गया है. बैठक में जिला परिवहन अधिकारी आरके चौधरी, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी और रोडवेज के चीफ मैनेजर निरंजन शर्मा भी मौजूद रहे.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj